रिवोल्ट मोटर्स की ओर से आरवी400 बाइक को नए एडिशन में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या खूबियां दी हैं और इसकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।
इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी रिवोल्ट की ओर से भारतीय बाजार में आरवी 400 बाइक का नया एडिशन लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस बाइक में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से रिवोल्ट आरवी400 लिमिटेड एडिशन की एक्स शोरुम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी गई है। जबकि सामान्य आरवी400 की एक्स शोरुम कीमत 1.40 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स