फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: ईवी पर एलान से ऑटो एक्सपर्ट्स खुश, बोले- पूंजी परिव्यय में 33% इजाफे से मिलेगी सेक्टर को रफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 05:20 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजट 2023 पेश हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर की ओर से भी प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक्पर्ट्स और कंपनियों की ओर से बजट पर क्या प्रतिक्रिया दी गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

बजट 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए इसमें क्या खास रहा और ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

विज्ञापन

सियाम ने दी यह प्रतिक्रिया

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 13.7 लाख करोड़ रुपये के प्रभावी प्रावधान के साथ पूंजी परिव्यय में 33% की बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था में विकास को गति देगी, जिसके परिणामस्वरूप ऑटो क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। "ऑटो उद्योग पूरी तरह से स्थिरता और डीकार्बोनाइजेशन की पहल के साथ जुड़ा हुआ है और हाइड्रोजन, इथेनॉल ब्लेंडिंग, बायो गैस, इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी स्टोरेज पर ज्यादा फोकस कर रहा है। इसके अलावा पुराने वाहनों को बदलने के लिए कई सरकारी विभागों को धन देने की घोषणा भी प्रशंसनीय है। कुल मिलाकर, यह एक विकासोन्मुख बजट है जिसका ऑटो सेक्टर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।”

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन

फाडा ने भी किया स्वागत

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि मोदी सरकार का पिछला पूर्ण बजट सभी पहलुओं में लोकलुभावन रहा है क्योंकि यह ऑटो बिक्री को चारों ओर बढ़ावा देने में मदद करेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च में 10 लाख करोड़ रुपये का पूंजी परिव्यय निश्चित रूप से सीवी बिक्री में मदद करेगा, राज्य सरकारों की सहायता से सभी पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने का लक्ष्य सभी सेगमेंट की बिक्री को बढ़ावा देगा।

इसके अलावा, अलग-अलग टैक्स स्लैब में कमी से बीमार एंट्री लेवल 2W और PV सेगमेंट को फायदा होगा। इलेक्ट्रिफिकेशन पर ध्यान देने के साथ, लिथियम आयन बैटरी के आयात शुल्क में छूट से ईवी की कीमत कम करने में मदद मिलेगी, इस प्रकार यह जनता के लिए सस्ती हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

सिंपल एनर्जी के मुताबिक कैसा रहा बजट

4 of 5
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant - फोटो : Simple Energy
सिंपल एनर्जी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने भी बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बजट बहुत सारे मोर्चों पर उत्साहजनक है, विशेष रूप से उस क्षेत्र में जहां हम काम करते हैं। प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक ग्रीन ग्रोथ है और घोषित योजनाएं आशाजनक हैं। ये प्रगतिशील योजनाएं निश्चित रूप से देश में तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन को बेहतर बनाएंगी और ग्राहकों को ग्रीन मोबिलिटी की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉय ई बाइक

5 of 5
Joy e-Bike Joy Mihos Electric Scooter at Auto Expo - फोटो : Joy e-bike
वार्ड विजार्ड के इलेक्ट्रिक ब्रॉन्ड जॉय ई बाइक के एमडी यतिन गुप्ते ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम बजट का स्वागत करते हैं। बजट सही मायने में अमृत काल का विजन है। कैपिटल गुड्स, लीथियम-आयन बैटरी पर टैक्स छूट और कस्टम ड्यूटी में और कटौती से ग्रीन मोबिलिटी में तेजी आएगी और इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और तेजी से होगी, जिससे यह सेक्टर पहले से ज्यादा मजबूत होगा। यह बजट निश्चित रूप से देश के आर्थिक सुधार और समग्र विकास के लिए अच्छा होगा।"

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें