फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Bike: राहुल गांधी ने लद्दाख में चलाई यह बाइक, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

Sun, 20 Aug 2023 02:52 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में बाइक से सफर किया। इस दौरान उन्होंने किस बाइक को चलाया। बाइक में क्या फीचर्स मिलते हैं और उसकी क्या कीमत है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिलहाल लद्दाख के दौरे पर गए हैं। अपने दौरे पर राहुल गांधी की बाइक चलाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि लद्दाख में राहुल गांधी ने किस बाइक को चलाया। उस बाइक में क्या खूबियां हैं और उसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने चलाई बाइक
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें राहुल गांधी एक बाइक को चला रहे हैं। राहुल हाल में लद्दाख दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने कुछ समय के लिए एक बाइक को चलाया। जानकारी के मुताबिक पेंगोंग लेक जाने के दौरान इस बाइक को चलाया। राहुल ने इस दौरान जिस बाइक को चलाया वह केटीएम की 390 बाइक है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
लद्दाख में राहुल गांधी ने जिस बाइक को चलाया वह केटीएम की 390 एडवेंचर बाइक है। इस बाइक में कंपनी की ओर से 373 सीसी का इंजन दिया जाता है। जिस इंजन से बाइक को 43.5 बीएचपी की पावर और 37 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एबीएस, ऑफ रोड एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड बाय वायर तकनीक को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

कितनी है कीमत
केटीएम की ओर से 390 सीसी में कई विकल्प दिए जाते हैं। जिनमें 390 ड्यूक, आरसी 390, एडवेंचर 390 और एडवेंचर एक्स 390 हैं। इस बाइक की एक्स शोरुम कीमत 2.81 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 3.61 लाख रुपये है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

पसंद है बाइक
राहुल गांधी की ओर से कुछ समय पहले बताया गया था कि उन्हें बाइक चलाना पसंद है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनको बाइक चलाने की अनुमति नहीं दी जाती है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के पास भी केटीएम की बाइक है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें