देश में कई लोग कार से लंबे सफर करते हैं। ऐसे में कई बार थकान के कारण हादसा होने का खतरा होता है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बिना थकान आसानी से सफर पूरा किया जा सकता है।
देश में लगातार हाइवे और एक्सप्रेस-वे बेहतर हो रहे हैं। ऐसे में लोग अपनी कार से ही लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करने का सोच रहे हैं तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह की तैयारी करके आप सफर में थकान से बच सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Delhi-Mumbai Expressway Sohna-Dausa stretch
- फोटो : ANI
कार से लंबा सफर करना पसंद
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे जैसे कई बेहतरीन हाइवे और एक्सप्रेस-वे देश में शुरु होने के कारण लोग अब बस, ट्रेन और हवाई सफर की जगह अपनी कार से लंबी दूरी का सफर करना पसंद करने लगे हैं।
होती है परेशानी
लंबी दूरी के सफर में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को थकान हो जाती है। ऐसे में हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही ऐसे वाहनों से अन्य वाहनों को भी खतरा होता है।
करें यह काम
जब भी आप अपनी कार से लंबी दूरी की यात्रा करने का विचार कर रहे हों तो सबसे पहले कार के एसी को सही करवाएं। सफर के दौरान कार में एसी चलाने से आपको थकान काफी देर से और कम महसूस होती है।
क्या है कारण
सफर के दौरान कार में शीशे खोलने पर बाहर से ह्यूमिडिटी वाली हवा अंदर आती है। साथ ही कार में एयर प्रैशर भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे कार में बैठे लोगों को थकान होने लगती है और लंबे सफर के दौरान कई बार सिर दर्द की परेशानी भी हो जाती है। ऐसा बाहर से आने वाली ह्यूमिडिटी वाली हवा, प्रदूषण के कण, एयर प्रैशर के बढ़ने से होता है।
क्या है उपाय
अगर आप लंबे सफर की यात्रा कार से करते हैं और शीशे बंद कर एसी को चलाते हैं तो कार के अंदर का तापमान एक जैसा रहेगा। साथ ही एसी के कारण केबिन की हवा ड्राई रहेगी, जिससे थकान भी कम होगी और केबिन में एयर प्रैशर भी सामान्य रहेगा।