फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में प्रावेग ने दिखाई कॉन्सेप्ट ईवी, बनेगी सेना की मददगार, जानें पूरी डिटेल

Tue, 17 Jan 2023 06:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो एक्सपो 2023 में सेना के लिए प्रावेग की ओर से कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल को शोकेस किया गया है। यह इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वाहन सेना के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। कॉन्सेप्ट एसयूवी में क्या फीचर्स हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : Pravaig

ऑटो एक्सपो 2023 में बेंगलुरु की कंपनी प्रावेग की ओर से कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक वाहन को शोकेस किया जा रहा है। यह वाहन सेना के लिए खासतौर पर विकसित किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक यह सेना के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। हम इस खबर में एसयूवी की खासियतों की जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है खास

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी के फाउंडर्स में से एक और सीटीओ धवल कुमार ने बताया कि सेना के लिए हमने वीर को बनाया है। इसमें हमने ध्यान रखा है कि सेना का उपयोग सामान्य उपयोग के मुकाबले ज्यादा मुश्किल होता है। ज्यादा सामान ढोना होता है जिससे वाहन के सभी पुर्जों पर भी ज्यादा भार पड़ता है। इसी को देखते हुए वीर के हर पार्ट को डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

हर स्थिति में काम करने को तैयार

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
डिजाइन के अलावा सेना के लिए काम करने वाले वाहन को हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। हर तरह के टैरेन पर वाहन को आसानी से चलाया जा सके, इस क्षमता के वाहन सेना के लिए होने चाहिए। इसे देखते हुए हमने वीर को फोर व्हील ड्राइव वाहन बनाया है। जिसमें 280 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया है। अप्रोच एंगल 34 डिग्री है, एंगल ऑफ डिपार्चर 20 डिगी है। इसकी खास बात यह है कि टेढ़े रास्ते पर भी चलाने के दौरान यह पलटती नहीं है। 900 मिलीमीटर गहरे पानी से भी इलेक्ट्रिक वीर को निकाला जा सकता है। उसी के मुताबिक हमने इसकी बैटरी और मोटर को आईपी रेटिड बनाया है।

सेना के उपयोग में आने वाले वाहन का बेहतर प्रदर्शन करना भी काफी जरूरी होता है। वीर को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में पांच सेकेंड से भी कम का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बेहद कम तापमान में भी बैटरी पर असर नहीं

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
धवल कुमार ने बताया कि बेहद कम तापमान पर भी सेना के लिए बनाई वीर इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट की बैटरी पर असर नहीं होता। इसकी बैटरी सहित पूरे वाहन के सभी पार्ट्स के लिए हम शून्य से 40 डिग्री नीचे और 80 डिग्री सेल्सियस के बीच इसकी टेस्टिंग होती है। ऐसे में यह लेह-लद्दाख जैसे बेहद ठंडे इलाकों में भी काम कर सकती है।
 
विज्ञापन

कम तापमान में मिलता है इलेक्ट्रिक होने का फायदा

5 of 6
For Reference Only - फोटो : Pravaig
वीर का इलेक्ट्रिक वाहन होने का बड़ा फायदा है। आईसीई वाहनों को ठंड में स्टार्ट करने में परेशानी आती है क्योंकि उनके इंजन में ऑयल कम तापमान में गाढ़ा हो जाता है लेकिन वीर इलेक्ट्रिक है तो इसमें किसी तरह का ऑयल नहीं डाला जाता। इसमें लगे एक्टिव थर्मल मैनेजमेंट के जरिए कम तापमान में बैटरी को गर्म किया जा सकता है और अगर तापमान ज्यादा है तो इसके जरिए बैटरी को ठंडा भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है रेंज

6 of 6
For Reference Only - फोटो : Pravaig
सेना के लिए ज्यादा लंबी दूरी तक जाने वाले वाहन उपयुक्त रहते हैं। वीर की सिंगल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर की मिलती है। वीर को आधे घंटे में ही जीरो से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। ज्यादा दूर ले जाने के लिए इसमें खास तरह के हुक दिए गए हैं जिससे इसे आसानी से हैलीकॉप्टर या विमान से एयरड्रॉप भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें