Vladimir Putin, PM Modi
- फोटो : For Reference Only
कितनी है कीमत
Mercedes-Maybach S650 Guard कार VR10 लेवल प्रोटेक्शन के साथ लेटेस्ट फेसलिफ्टेड मॉडल है। यह सुरक्षा फीचर किसी प्रोडक्शन कार में दिया गया अब तक का सबसे ज्यादा प्रोटेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज-मेबैक ने पिछले साल भारत में S600 गार्ड को 10.5 करोड़ रुपये में लॉन्च किया था और S650 की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।
हालांकि, बुधवार को पीटीआई के हवाले से एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "मीडिया की अटकलों की तुलना में नई कार की कीमत काफी कम है। दरअसल यह मीडिया में बताई जा रही कीमत का लगभग एक तिहाई है।" मीडिया के एक वर्ग में मेबैक कार की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
नई कार कौन खरीदता है
देश के राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप या एसपीजी, आमतौर पर एक नई कार के लिए अनुरोध पेश करता है। एसपीजी सुरक्षा जरूरतों की पहचान करता है और यह तय करता है कि जिस व्यक्ति की वे रक्षा कर रहे हैं उसे एक नए वाहन की जरूरत है या नहीं। चूंकि डिकॉय का इस्तेमाल किया जाता है, एसपीजी वाहन के उसी मॉडल की मांग करते हैं।
मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड का इंजन और पावर
Mercedes-Maybach S650 Guard कार में 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन मिलता है। यह इंजन 516 bhp का पावर और 900 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है।
फुट मसाजर
कार के अंदर मसाज सीट मिलती है। जिससे यात्रा के दौरान यात्री की थकान दूर की जा सकती है। यात्री की जरूरत के मुताबिक लेगरूम को बढ़ाया जा सकता है। कार की बैक सीटों में भी कई बदलाव किए गए हैं।
- कार को एक्सप्लोसिव रेसिस्टेंट व्हीकल (ERV) 2010 रेटिंग मिली है। इसमें बैठे यात्री सिर्फ 2 मीटर की दूरी पर होने वाले 15 किलोग्राम तक के TNT विस्फोट से भी महफूज रहेंगे।
- कार में हाई लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन मिलता है। कार के विंडो ग्लास और बॉडी शेल इतने मजबूत हैं कि इस पर AK-47 जैसी राइफल की गोलियां भी बेअसर रहेंगी।
- कार की खिड़कियों पर पॉलीकार्बोनेट की परत होती हैं। इससे सुरक्षा की एक और लेयर मिलती है। गैस हमले की स्थिति में केबिन में हवा की आपूर्ति अलग से की जा सकती है।
- मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड में स्पेशल रन-फ्लैट टायर मिलते हैं। जिससे हमले के बाद टायरों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में भी यह स्पीड पकड़ सकती है।
- कार के फ्यूल टैंक पर एक विशेष एलिमेंट की परत चढ़ाई गई है। जो गोली लगने से हुए छेद को ऑटोमैटिक तरीके से सील कर देता है। यह बोइंग AH-64, अपाचे टैंक अटैक हेलिकॉप्टरों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से बना होता है।
बतौर सीएम इस कार में करते थे सफर
पीएम नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वे एक बुलेटप्रूफ Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) एसयूवी में यात्रा किया करते थे। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वे BMW 7 Series High-Security Edition (बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज हाई-सिक्योरिटी एडिशन) का इस्तेमाल करने लगे। जिसके बाद उनकी सुरक्षा को मद्देनजर समय-समय पर उनकी कार अपग्रेड की जाती रही है।