फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Second Hand Car: पुरानी कार खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, इन छह बातों का रखें ध्यान नहीं तो होगा नुकसान

Mon, 24 Oct 2022 01:08 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका नई कार लेने का बजट नहीं है। लेकिन कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप पुरानी कार लेकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। पुरानी कार खरीदने के समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो कभी नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

नई कार की तरह ही पुरानी कार खरीदना काफी आसान हो गया है। बाजार में आकर्षक फाइनेंस स्कीम और कम दाम के कारण लोग पुरानी कार खरीदते हैं। ऐसे में कुछ बातों की अनदेखी करने से नुकसान हो सकता है। इस खबर में हम कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर पुरानी कार खरीदने के समय हम नुकसान से बच सकते हैं।

विज्ञापन

कार को ध्यान से देखें 

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी पुरानी कार खरीदने जाएं उसके पहले कार पर बारीकी से नजर बनाएं। कार को ध्यान से देखने पर कार में खामियों की जानकारी मिल जाएगी। साथ में आपको इस बात की भी जानकारी हो जाएगी कि कार खरीदने के बाद आपको कितना और खर्चा करना होगा।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन की चेकिंग करें 

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार खरीदने से पहले कार का नंबर लेकर संबंधित अथॉरिटी से डिटेल्स चेक करें। ऐसा करने पर आपको कार के मालिक और अन्य जानकारियां मिल जाएंगी। इससे एक बात को पक्की हो जाएगी कि जो व्यक्ति आपको कार बेच रहा है वो आपको कार के बारे में सही जानकारी दे रहा है या नहीं। इसके साथ ही कार के ऊपर कोई चालान है या नहीं, टैक्स बकाया है या नहीं आदि की जानकारी भी आपको मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

कंपनी से लें रिकॉर्ड 

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कोशिश करें कि कार को पास के सर्विस सेंटर पर ले जाएं। वहां जाकर कंपनी के सर्विस सेंटर से उसकी जानकारी लें। ऐसा करने पर आपको इस बात की जानकारी हो जाएगी कि क्या कार समय पर सर्विस होती है या नहीं। कार में कभी किसी पार्ट को बदला गया है या नहीं। अगर बदला गया है तो उसकी जानकारी आपको दी गई है या नहीं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

विज्ञापन

इंश्योरेंस चेक करें 

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार के पेपर्स देखते समय इंश्योरेंस को भी जरूर देखें। इसमें आपको पता चलेगा कि कार पर कभी क्लेम लिया गया है या नहीं। साथ ही आपको इसमें कार की वैल्यू की भी जानकारी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन

कार चलाकर देखें 

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

पुरानी कार को खरीदने से पहले उसे चलाकर भी देखना बेहतर होता है। ऐसा करने पर आपको कार से आने वाली आवाज, इंजन से आने वाली आवाज आदि की जानकारी मिलती है। अगर ऐसी कोई भी आवाज आ रही है तो मैकेनिक से चेक करवाएं। ऐसा करने पर आप बाद में होने वाले मोटे खर्च से बच पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदने के बाद ओनरशिप ट्रांसफर करवाएं 

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी पुरानी कार खरीदें या बेचें तो उसकी जानकारी अथॉरिटी को जरूर दें। कार खरीदने के साथ ही ओनरशिप ट्रांसफर करवाना आपकी जिम्मेदारी हो जाती है। कोई भी समस्या हो तो डीलर से बात करें और जल्द से जल्द कार को अपने नाम करवाएं।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें