भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट है। इस सेगमेंट में सात सीटों वाले वाहनों के कुछ ऐसे विकल्प भी बाजार में मिलते हैं, जिनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है।
आजकल सभी को एसयूवी जैसे दमदार और ऊंचे वाहन पसंद आते हैं जिन्हें ऑफ रोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा है या फिर दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ आप एसयूवी में रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। हम इस खबर में ऐसी कुछ एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं जो सात सीटों के विकल्प के साथ आती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
2 of 6
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो क्लासिक काफी दमदार एसयूवी है। इसकी रोड प्रजेंस भी काफी ज्यादा है। आइकॉनिक डिजाइन वाली स्कॉर्पियो क्लासिक में कंपनी बेहतरीन फीचर्स के साथ ही सुरक्षा भी ऑफर करती है। इसमें सात सीटों का विकल्प मिलता है, जिससे यह एसयूवी बड़े परिवार के साथ रोड ट्रिप पर जाने के लिए एकदम फिट बैठती है। इसमें सिर्फ दो वैरिएंट एस और एस11 मिलते हैं। दोनों ही वैरिएंट डीजल इंजन के साथ आते हैं। सात सीटों वाली इस एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत 12.64 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
महिंद्रा की ओर से दूसरी एसयूवी स्कॉर्पियो एन को पिछले साल ही पेश किया गया था। क्लासिक के मुकाबले इसके डिजाइन को पूरी तरह से फ्रेश रखा गया है। इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रिम्स में ऑफर किया जाता है। एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 12.74 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसका टॉप वैरिएंट 24.05 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर मिलता है।
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी700 एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी ने कई खास फीचर्स को जोड़ा है। इन फीचर्स में ADAS जैसा सेफ्टी फीचर भी शामिल है। कंपनी इस एसयूवी को स्कॉर्पियो एन से ऊपर रखती है और लग्जरी के साथ ही ज्यादा आरामदायक सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर इसे पेश करती है। एक्सयूवी700 के सात सीटों वाले वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 17.20 लाख रुपये से होती है। जबकि इसके सात सीटों वाले टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 25.48 लाख रुपये है।
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से सात सीटों के विकल्प के साथ मिड साइज एसयूवी हेक्टर को ऑफर किया जाता है। कंपनी इसे पांच, छह और सात सीटों के विकल्प के तौर पर भी पेश करती है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कंपनी इसमें लेवल-2 ADAS ऑफर करती है। जिससे यह काफी सुरक्षित एसयूवी में से एक बन जाती है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 17.49 लाख रुपये से होती है।
टाटा मोटर्स की ओर से इस सेगमेंट में सफारी जैसी आइकॉनिक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में छह और सात सीटों का विकल्प मिलता है। सात सीटों को सभी वैरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इसे दो लीटर के डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर किया जाता है। सफारी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 15.44 लाख रुपये से हो जाती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 23.76 लाख रुपये है।