फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piaggio Vespa: वेस्पा 125 और 150 ड्यूल कलर के साथ हुए लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत

Fri, 19 May 2023 01:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो की ओर से वेस्पा के दो मॉडल्स को नए कलर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : vespa

पियाजियो इंडिया की ओर से भारत में वेस्पा के दो स्कूटर्स को नए रंगरुप में लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से दोनों स्कूटर्स में क्या खूबियां दी गई हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि दोनों स्कूटर्स की कीमत क्या है।

विज्ञापन

लॉन्च हुए स्कूटर

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : vespa
वेस्पा ब्रॉन्ड के दो स्कूटर 125 और 150 को कंपनी ने ड्यूल कलर के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही इनके इंजन में भी अपडेट दिया गया है। इसके साथ ही पिलियन के कंफर्ट को भी दोनों स्कूटर में बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
विज्ञापन

क्या हुआ अपडेट

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : vespa
जानकारी के मुताबिक पियाजियो की ओर से दोनों ही स्कूटर्स में राउंड हैडलैंप दिया गया है। लेकिन एसएक्सएल वैरिएंट्स में रेक्टेंग्युलर हेडलैंप दिया गया है। 2023 ड्यूल वीएक्सएल स्कूटर्स को पर्ल वाइट और बेज, पर्ल वाइट और अजूरो प्रोवेन्जा के साथ ही पर्ल वाइट और मैट ब्लैक जैसे रंगों का विकल्प दिया गया है। वहीं एसएक्सएल वैरिएंट्स में पर्ल वाइट और मैट रेड जैसे रंग के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक

इंजन में भी हुआ अपडेट

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : vespa
नए स्कूटर्स के इंजन में भी कंपनी की ओर से अपडेट दिया गया है। इनके इंजन को बीएस-6 के फेज-2 के कम्प्लाइंट बनाया गया है। साथ ही यह स्कूटर ई-20 पेट्रोल से भी चलाए जा सकते हैं। 125 स्कूटर के इंजन से 9.65 बीएचपी और 10.11 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं 150 स्कूटर के इंजन से 10.64 बीएचपी और 11.26 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इनके अलावा इनमें एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, ट्विन हाइड्रोलिक शॉक एर्ब्जाबर को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

5 of 5
For Reference Only - फोटो : vespa
वेस्पा ड्यूल 125 रेंज की कीमत की शुरूआत 1.32 लाख रुपये एक्स शोरुम से शुरू होती है। वहीं 150 ड्यूल रेंज की एक्स शोरुम कीमत 1.49 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें