भारतीय बाजार में हर साल लाखों कारों की बिक्री होती है। जिसके साथ ही कंपनियों की ओर से इंश्योरेंस प्रीमियम भी ऑफर किए जाते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी महंगा इंश्योरेंस खरीदकर परेशान हैं, तो किस तरह से इंश्योरेंस प्रीमियम को कम किया जा सकता है।
विकल्प की खोज करें
जब भी आपको अपनी कार का इंश्योरेंस रिन्यू करवाना हो। तो किसी भी कंपनी से खरीदने से पहले अन्य कंपनियों से भी जानकारी लें। साथ ही उनसे कोटेशन जरूर मंगवाएं। अक्सर होता है कि अन्य कंपनियों के इंश्योरेंस का प्रीमियम आपकी मौजूदा कंपनी के प्रीमियम से कम होता है। इससे आपको सभी के बीच तुलना करने का मौका मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
छूट के लिए पूछें
कार इंश्योरेंस रिन्यू कराने से पहले इंश्योरेंस प्रोवाइडर से डिस्काउंट के लिए जरूर पूछें। अगर आपने कम क्लेम लिए हैं, तो कंपनियां इस बात को ध्यान में रखती हैं। अगर आपने सालभर में कोई क्लेम नहीं लिया है, तो नो क्लेम बोनेस भी मांगे। वहीं आपने अगर साल भर में किसी ट्रैफिक नियम का कोई उल्लंघन नहीं किया है तो कंपनियां इसका भी ध्यान रखते हुए आपको प्रीमियम में अतिरिक्त छूट दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें-
Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
समझदारी से लें एडऑन
कभी भी कार इंश्योरेंस को रिन्यू करवाते हुए एडऑन को समझदारी से चुनना चाहिए। एडऑन लेने पर भले ही आपका प्रीमियम रिन्य के समय महंगा लगे, लेकिन अगर आपको भविष्य में उस एडऑन की जरुरत पड़ती है तो आपका प्रीमियम आपके पैसे बचा भी सकता है।
यह भी पढ़ें -
Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
लगवाएं सेफ्टी फीचर्स
अगर आप अपनी कार में सामान्य से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स का उपयोग करते हैं, तो कार चोरी होने की संभावना काफी कम हो जाती है। ऐसे में कंपनियों की ओर से इंश्योरेंस रिन्यू करते समय आपको छूट भी दी जा सकती है। इसके लिए कार में स्टीयरिंग लॉक, एंटी थेफ्ट डिवाइस, जीपीएस आदि सेफ्टी फीचर्स को कार में लगवाएं।
यह भी पढ़ें -
Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ