जल्द ही सामान्य होगी स्थिति
इस पर दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम प्लान बना रहा हैं और अगले एक हफ्ते में यह योजना शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि डीटीसी और क्लस्टर बसों को सैनिटाइज किया जाता है। साथ ही सरकार अब ऑटो, टैक्सी समेत दूसरी गाड़ियों के ड्राइवरों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप व सीएनजी स्टेशनों पर गाड़ियों को डिस-इन्फेक्ट किए जाने की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब बसों की संख्या भी बढ़ रही है और राइडरशिप में भी इजाफा हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।
नियमों को न मानने वालों के खिलाफ एफआईआर
उन्होंने कहा कि इस दौरान नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। जो बनाए गये नियमों को नजरअंदाज करेगा उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार नहीं हो सकते हैं और इस नियम का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
मजदूरों को स्टेशनों तक पहुंचाने के लिए लगाई बसें
दूसरी ओर वहीं 19 मई को जहां केवल 2259 बसें ही आम लोगों के लिए चली थी, वहीं 20 मई को 3535 और 21 मई को 3983 बसें चलीं। 19 मई को राइडरशिप 157731 थी, जो अगले दिन 328484 हुई और एक दिन पहले यह संख्या 352661 हो गई। डीटीसी व कलस्टर को मिलाकर कुल 6348 बसे हैं लेकिन अभी रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने 1400 बसें हायर की हैं, जो मजदूरों को स्टेशनों तक ले जाने के लिए मुख्य रूप से लगाई गई हैं।