फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Sales:पाकिस्तान में नवंबर में कारों की बिक्री एक बार फिर गिरी, अकेले दिल्ली में बिकी चार गुना ज्यादा कारें

Mon, 18 Dec 2023 09:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Suzuki Alto 660cc - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन
पाकिस्तान के ऑटोमोबाइल बाजार की कमजोर स्थिति नवंबर के महीने में और खराब हो गई, जिसमें सिर्फ 4,875 कारें बिकीं। यह 2022 के नवंबर की तुलना में 68 प्रतिशथ की गिरावट दिखाता है। पाकिस्तान ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (PAMA) के आंकड़ों के अनुसार, 2022 के नवंबर में देश में 15,432 कारें बिकी थीं।
विज्ञापन


पाकिस्तान का वाहन उद्योग लगातार कमजोर हो रहा है। जहां ज्यादातर क्षेत्रों में बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कार बाजार खात तौर से प्रभावित है। जहां निर्माता पहले की मांग को फिर से हासिल करने में नाकाम हैं। नवंबर में भी यही स्थिति थी, जब पूरे देश में ज्यादातर मॉडल आसानी से उपलब्ध नहीं थे। इसी महीने में, त्योहारों के उत्साह से भरे भारतीय वाहन उद्योग ने 2.88 लाख कार यूनिट्स बेचीं। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने अकेले 1.34 लाख यूनिट बेचीं। राजधानी दिल्ली में 80,000 से ज्यादा नए वाहनों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से लगभग 18,000 कारें थीं।
विज्ञापन

Suzuki Alto 660cc - फोटो : For Reference Only
नई कार खरीदने की योजनाओं पर कई वजहों से पानी फिर रहा है। कार की कीमतें एक प्रमुख कारक हैं और यह हाल के दिनों में लगातार बढ़ रही हैं। फाइनेंसिंग भी ज्यादा मदद नहीं कर रहा है क्योंकि ऑटो फाइनेंसिंग की दर धीरे-धीरे बढ़ी है। देश की कमजोर अर्थव्यवस्था और आम आदमी की कम होती खरीदने की क्षमता (क्रय शक्ति) ने भी बिक्री पर असर डाला है।

इस तरह, कार निर्माता एकदम अनजान रास्तों पर चल रहे हैं, जिनमें बाधाएं ही बाधाएं हैं। मिसाल के लिए, पाक सुजुकी 72 प्रतिशत की साल-दर-साल गिरावट के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। इंडस मोटर कंपनी लिमिटेड ने 71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। जबकि होंडा एटलस कार की बिक्री में 49 प्रतिशत की गिरावट आई।

हालांकि, PAMA के आंकड़ों में एक छोटी सी राहत दिखाई देती है, क्योंकि देश में नवंबर में ट्रैक्टरों की बिक्री साल-दर-साल आधार पर बढ़ी है। लेकिन इस साल अक्तूबर की तुलना में बिक्री में कमी आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें