फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Vehicle: देश में लगातार बढ़ रही ईवी की संख्या, सरकार ने बताया किस राज्य में है सबसे ज्यादा वाहन

Thu, 09 Feb 2023 01:45 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में लगातार इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। भारत सरकार की ओर से इस बारे में आंकड़ें जारी किए गए हैं कि देश में कुल कितने इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहन हैं।

विज्ञापन
1 of 5
Volvo XC40 Recharge Electric Car - फोटो : Volvo

पेट्रोल और डीजल से होने वाले प्रदूषण और इनकी लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान लोग अब दूसरे ईंधन वाले वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में देशभर में इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि देशभर में कुल कितने इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहन हैं और किस राज्य में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों को खरीदा जा रहा है।

विज्ञापन

सरकार ने दी जानकारी

2 of 5
For Reference Only - फोटो : loksabha
केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया गया है कि देशभर में कुल 1673115 इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहन हैं। इनमें से 1017417 इलेक्ट्रिक वाहन हैं जबकि 148208 डीजल हाईब्रिड और 507490 पेट्रोल हाईब्रिड वाहन हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

किस राज्य में कितनी ईवी

3 of 5
For Reference Only - फोटो : loksabha
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 57013, हरियाणा में 20181, उत्तर प्रदेश में 42906, राजस्थान में 81977, महाराष्ट्र में 193498, कर्नाटक में 148494, गुजरात में 86116, आंध्र प्रदेश में 40370, छत्तीसगढ़ में 25064, बिहार में 15713, झारखंड में 10311, केरल में 53008, मध्य प्रदेश में 36162, ओडिशा में 37663, पंजाब में 14186, तमिलनाडु में 111604 और पश्चिम बंगाल में 12625 इलेक्ट्रिक वाहन हैं। अन्य राज्यों में 10 हजार से कम इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

सबसे ज्यादा हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों वाले राज्य

4 of 5
For Reference Only - फोटो : loksabha
अगर हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हैं। महाराष्ट्र में ऐसे वाहनों की कुल संख्या 296186 है जबकि दूसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां पर 203592 वाहन हैं। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु में कुल 169006 और चौथे नंबर पर गुजरात है जहां पर 147580 वाहन हैं। पांचवें पायदान पर दिल्ली का नंबर आता है, जहां 112262 वाहन रजिस्टर्ड हैं।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

फेम स्कीम से मिला बढ़ावा

5 of 5
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
सरकार की ओर से देश में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा देने के लिए सरकार ने 2015 से भारत में पहले चरण में फेम इंडिया) स्कीम को शरू किया। वर्तमान में, फेम इंडिया स्कीम का दूसरा चरण लागू है जिसमें कुल 10,000 करोड़ रुपए की बजटीय सहायता दी जा रही है। दूसरे चरण में फेम स्कीम को एक अप्रैल 2019 से 5 साल की अवधि के लिए लागू किया गया।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें