फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drunk Driving: इस भारतीय शहर में 2025 में अब तक नशे में गाड़ी चलाने के लिए हर दिन 81 से ज्यादा चालान काटे

Wed, 23 Jul 2025 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शराब पीकर गाड़ी चलाना नॉन-कंपाउंडेबल (गैर-समझौता योग्य) अपराध की श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि आरोपी को सीधा कोर्ट जाना पड़ता है और वहीं जुर्माना या सजा तय होती है। इतना ही नहीं, पुलिस वाहन को भी जब्त कर लेती है।
विज्ञापन
Drunk Driving - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 2025 की शुरुआत से अब तक, शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 1 जनवरी से लेकर 15 जुलाई तक कुल 16,608 चालान काटे हैं, यानी हर दिन औसतन 81 से ज्यादा लोगों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। ये आंकड़े ये साफ दिखाते हैं कि राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर कितनी बड़ी लापरवाही हो रही है।
विज्ञापन


2024 में भी दिखी थी बढ़ोतरी
दिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में बढ़ोतरी की शुरुआत 2024 में ही दिखने लगी थी। साल 2024 के सिर्फ पहले तीन महीनों में 6,591 चालान काटे गए थे, जबकि 2022 में इसी दौरान सिर्फ 399 मामले सामने आए थे। ये आंकड़े खुद बयां कर रहे हैं कि हाल के वर्षों में नशे में ड्राइविंग एक गंभीर समस्या बन चुकी है।

यह भी पढ़ें - Rain Driving Tips: बारिश में गाड़ी चला रहे हैं? ये 10 आसान टिप्स आपकी और कार की सुरक्षा के लिए हैं बेहद जरूरी
विज्ञापन

Drunk Driving - फोटो : Adobe Stock
कहां से आए सबसे ज्यादा और सबसे कम केस?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में यह समस्या कितनी व्यापक है:
  1. नॉर्दर्न रेंज से सबसे ज्यादा 4,581 चालान जारी किए गए। इस क्षेत्र में रोहिणी, बाहरी उत्तर दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली जैसे इलाके आते हैं।
  2. ईस्टर्न रेंज (पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली) से 3,183 चालान सामने आए। अधिकारियों के मुताबिक, यहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना आम बात है।
  3. सेंट्रल रेंज (चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली और दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस) में 2,779 चालान कटे।
  4. साउदर्न रेंज (हौज खास, कुतुब मीनार, लाजपत नगर जैसे नाइटलाइफ से जुड़े इलाके) में 2,424 चालान जारी हुए।
  5. वेस्टर्न रेंज (राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग, द्वारका, बाहरी पश्चिम दिल्ली) में 2,271 केस दर्ज किए गए।
  6. जबकि न्यू दिल्ली रेंज, जिसमें कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, जनपथ और चाणक्यपुरी जैसे इलाके आते हैं, यहां सबसे कम 1,370 चालान जारी किए गए।

यह भी पढ़ें - Renault Triber Facelift: 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

Drunk Driving - फोटो : Freepik
नॉर्दर्न रेंज में सबसे ज्यादा मामले क्यों
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्दर्न रेंज की डीसीपी ट्रैफिक संध्या स्वामी ने कहा कि, नॉर्दर्न रेंज के इलाके में कई इंडस्ट्रियल जोन और हाईवे मौजूद हैं जैसे नरेला, बवाना, नेताजी सुभाष प्लेस। यहां बड़ी संख्या में मॉल और बाजार भी हैं। दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाले हाईवे से भारी ट्रैफिक निकलता है। और इसी के चलते यहां शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले सबसे ज्यादा आते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस विशेष रूप से चार-चक्का वाहनों पर फोकस करती है क्योंकि गंभीर हादसे इन्हीं से ज्यादा होते हैं। वीकेंड पर खास चेकिंग ड्राइव भी चलाई जाती है। अगर कोई नशे में मिलता है और गाड़ी में दूसरा व्यक्ति मौजूद है, तो उसी से गाड़ी चलवाई जाती है। लेकिन कमर्शियल वाहनों को सीधा जब्त कर लिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Connected Car Technology: कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी अपनाने में भारतीय कार मालिकों ने छोड़ा विकसित देशों को पीछे

Drunk Driving - फोटो : Freepik
दोबारा पकड़े जाने पर बड़ी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना नॉन-कंपाउंडेबल (गैर-समझौता योग्य) अपराध की श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि आरोपी को सीधा कोर्ट जाना पड़ता है और वहीं जुर्माना या सजा तय होती है। इतना ही नहीं, पुलिस वाहन को भी जब्त कर लेती है।

2025 में अब तक 154 लोग दोबारा इसी अपराध में पकड़े गए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, तीन साल के भीतर अगर कोई दोबारा पकड़ा जाता है तो उस पर 15,000 रुपये का जुर्माना, और/या दो साल की जेल और/या ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाने की कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने मौजूदा ईवी नीति मार्च 2026 तक बढ़ाई, जनता से सुझाव लेने की तैयारी
विज्ञापन

Drunk Driving - फोटो : Freepik
गंभीर हादसों में दर्ज होता है आपराधिक मामला
अगर शराब पीकर गाड़ी चलाने से किसी की मौत या गंभीर चोट होती है, तो पुलिस भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर सकती है, जो लापरवाही से जान को खतरे में डालने वाले कृत्य से जुड़ी है।

हाल के हादसे जो दिल दहला देते हैं
9 जुलाई को वसंत विहार में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। इसमें एक 8 साल की बच्ची समेत 5 लोग घायल हुए। 29 मई को जनकपुरी में एक नाबालिग ने नशे में गाड़ी चलाते हुए पहले दो साइकिल सवारों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे बनी झुग्गी में घुस गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गर्भवती महिला और बच्चा घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें - Traffic Jam: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार के 24,000 करोड़ रुपये के मेगा प्लान को मिली मंजूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें