(L-R) Muzammil Riyaz, Partner & Promoter, One-Moto India and Shubhankar Chaudhry- CEO, One-Moto India
- फोटो : One Moto
ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड One-Moto (वन-मोटो) भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में है। इसके लिए कंपनी ने देश में एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Electa (इलेक्टा) लॉन्च करने का एलान किया है। Electa Electric Scooter को एक प्रीमियम पेशकश के तौर पर उतारा गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये रखी गई है। भारतीय बाजार में वन-मोटो का यह तीसरा उत्पाद है।
फीचर्स और बैटरी
नवंबर में यहां Commuta (कम्यूटा) और Byka (बायका) के लॉन्च के बाद Electa वन-मोटो का तीसरा हाई-स्पीड स्कूटर है। तीनों स्कूटर को वन एप सपोर्ट करता है जिससे जियो-फेंसिंग, आईओटी और ब्लूटूथ जैसी अन्य फीचर्स मिलते हैं। लेकिन इलेक्टा को अन्य स्कूटर्स से अलग करता है वह यह कि इसमें 72V और 45A डिटेचेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जिसे चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
कलर ऑप्शन
One-Moto Electa को 5 कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। इसमें मैट ब्लैक, शाइनी ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रे रंग शामिल हैं।
रेंज और स्पीड
एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 150 किमी की दूरी तय कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 4KW QS ब्रशलेस DC हब मोटर की वजह से इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है।
One Moto Electa Electric Scooter
- फोटो : One Moto
ब्रेकिंग और वारंटी
इलेक्टा में भले ही एनालॉग डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन इसके दोनों पहियों पर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और क्रोम अपग्रेड का ऑप्शन मिलता है। मोटर, कंट्रोलर और बैटरी पर तीन साल की वारंटी भी है।
साइज
Electa इलेक्ट्रिक स्कूटर के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 1890 mm, चौड़ाई 720 mm और ऊंचाई 1090 mm है। इस स्कूटर का व्हीलबेस 1390 mm है और इसका कुल वजह 115 किलोग्राम है। इलेक्टा ई-स्कूटर 150 किलो तक का भार ढो सकता है।
वन-मोटो इंडिया का लक्ष्य
भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बढ़ती मांग को देखते हुए कई नए खिलाड़ी मैदान में कूद पड़े हैं। और ऐसी ही एक कंपनी है वन-मोटो जो इस मौके का फायदा उठाना चाहती है। वन-मोटो इंडिया के सीईओ शुभंकर चौधरी कहते हैं, "भारत ईवी अपनाने का स्वागत कर रहा है, और हम इसे उत्प्रेरित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विचार हाई-स्पीड क्लाविलिटी प्रीमियम उत्पादों को लॉन्च करना और प्रमुख मेट्रो शहर में वितरण शुरू करना है। हम न सिर्फ भारतीय ग्राहकों को अपने स्कूटरों के साथ सर्विस देना चाहते हैं बल्कि उन्हें ICE इंजन वाहन चलाने के दौरान मिलने वाले संपूर्ण अनुभव देना चाहते हैं।"
कंपनी के तीन स्कूटर
इलेक्टा इस समय कंपनी का सबसे महंगा मॉडल है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपये है। वहीं बायका की कीमत 1.80 लाख रुपये है, जबकि कम्यूटा तीनों में सबसे सस्ता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है।