जनवरी का महीना इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री के लिए काफी अच्छा रहा। जनवरी 2022 के मुकाबले इस साल कंपनियों ने शानदार बिक्री की। टॉप-10 कंपनियों में कौन-कौन शामिल हुआ। आइए जानते हैं।
जनवरी 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस कौन सी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां टॉप-10 में शामिल हुईं।
Trending Videos
विज्ञापन
जनवरी में कुल बिक्री
2 of 10
For Reference Only
- फोटो : fada
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 में देशभर में कुल 64363 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 114.67 फीसदी की बढ़ोतरी है। जनवरी 2023 में कुछ कंपनियों ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की।
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 में ओला ने कुल 18245 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 1106 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 1549.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 5.58 प्रतिशत रही है।
TVS iQube Mega Delivery Event Delhi
- फोटो : TVS Motor Company
ओला के बाद टीवीएस के आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का जादू भी बरकरार है। जनवरी 2023 में टीवीएस ने कुल 10404 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2022 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 1157 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक टीवीएस ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 799.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 11.67 प्रतिशत रही है।
ओला की तरह बेंगलुरू बेस्ड एथर इलेक्ट्रिक के वाहनों की भी डिमांड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कंपनी ने जनवरी 2023 के दौरान 385.86 फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी के साथ 9139 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि जनवरी 2022 के दौरान कंपनी ने कुल 1881 यूनिट्स की बिक्री की थी।
हीरो इलेक्ट्रिक के लिए साल 2023 की शुरूआत थोड़ी खराब रही। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने जनवरी 2023 में 6393 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 7764 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 17.66 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वहीं मंथली बेसिस पर भी कंपनी को 20.99 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ मिली।
टॉप-10 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की लिस्ट में ओकिनावा का नंबर पांच रहा। कंपनी ने जनवरी 2023 में कुल 4404 यूनिट्स की बिक्री की जबकि 2022 की जनवरी में कंपनी ने कुल 5615 यूनिट्स की बिक्री हासिल की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी को 21.57 प्रतिशत का नुकसान हुआ। मंथली बेसिस पर भी कंपनी की बिक्री 16.58 प्रतिशत तक कम हुई।
एंपियर व्हीकल्स को जनवरी में 3.46 प्रतिशत की मामूली ग्रोथ हासिल हुई। कंपनी ने इस दौरान कुल 4366 यूनिट्स की बिक्री हासिल की जबकि जनवरी 2022 के दौरान कंपनी ने 4220 यूनिट्स की बिक्री की थी।
देश की दिग्गज दो पहिया निर्माता बजाज भी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन चेतक की बिक्री करती है। कंपनी को जनवरी 2023 के दौरान 2615 यूनिट्स की बिक्री हासिल हुई जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 327.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। जनवरी 2023 के मुकाबले कंपनी ने जनवरी 2022 में सिर्फ 612 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Okaya Faast Electric Scooter
- फोटो : Okaya Electric
ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने जनवरी 2023 में 1265 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं काइनेटिक ग्रीन एनर्जी ने 1027, पीयूआर एनर्जी ने 716, बिगॉस ऑटो ने 714 और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने 5075 यूनिट्स की बिक्री की है।