ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का पेटेंट मॉडल ।
- फोटो : एक्स
डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो पेटेंट फोटो के अनुसार इस नए इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट ओवरहैंग्स, स्क्वेयर्ड- ऑफ बाॅडी, मिनिमलिस्ट फ्रंट विथ क्लोज्ड ग्रिल है। सामने से एलईडी डीआरएलएस, साइड से फ्लश हैंडल्स और रियर में एलईडी टेललाइट्स का अनुमान है। साइज में 3-3.5 मीटर की संभावित लंबाई है। चार दरवाजे और चार सीटर कार होगी। यह अबैन यूज जैसे कैंपस, कम्यूटिंग जैसे के लिए परफेक्ट मानी जा रही है। इसकी डिजाइन ओला की नेक्स्ट जेन जेन-4 मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। संकल्प 2025 इवेंट में टीज्ड, यह प्लेटफॉर्म लाइटर, एनर्जी-एफिशिएंट व्हीकल्स देगा।
बैटरी के रूप में 4680 “भारत” सेल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जो पूरी तरह स्थानीय (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया से ( एआरएआई ) प्रमाणित) हैं और इंपोर्ट पर निर्भरता घटाने में मदद करेगी। बैटरी साइज/रेंज अननोन, लेकिन 16 kW मोटर (जेन 3 से 15% ज्यादा एफिशिएंट) के साथ 200-300 किमी रेंज का अनुमान है। यह वायरलेस फ्लक्स चार्जर सपोर्ट पॉसिबल वाला चार्जिंग सिस्टम होगा। अभी इसके लॉन्च होने की तैयारी तय नहीं है, लेकिन 2026-27 तक एंट्री-लेवल सेगमेंट में आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Hero Xtreme 125R: हीरो एक्सट्रीम 125R डुअल-चैनल एबीएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ओला इलेक्ट्रिक की मौजूदा चुनौतियां
हालांकि पेटेंट ओला की 4-व्हीलर महत्वाकांक्षाओं को फिर से जीवन देता है, लेकिन कंपनी की मौजूदा स्थिति चिंता बढ़ाती है ।
- बिक्री में कमी: 2025 की पहली छमाही बिक्री में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट।
- ग्राहकों की शिकायत: सर्विस डिले और मिसलीडिंग ऐड्स को लेकर लगातार आलोचना।
- वित्तीय घाटा: क्यू4 एफवाई25 में 870 रुपये करोड़ का नुकसान।
- भरोसे पर सवाल: ओला के स्कूटर कस्टमर अब भी रिप्लेसमेंट और सर्विस से असंतुष्ट है।