फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto News: अब बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चलने वाले वाहनों की खैर नहीं, इस राज्य में जब्त किए जाएंगे वाहन

Wed, 24 Jul 2024 12:18 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी आरटीओ को केंद्रीय मोटर नियमों का सख्ती के साथ पालन करने को कहा है। अब बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
Auto News प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार ने परिवहन विभाग द्वारा जब्त किए गए ऐसे वाहनों के बारे में पूछा है, जो बिना मामले और फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रहे थे। ट्रांसपोर्ट कमीशनर अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक बयान में एक सर्कुलर जारी कर अधिकारियों से ऐसे वाहन मालिकों के बारे में पूछा है, जो बिना वैध फिटनेस सर्टिफेकेट और बिना वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र के वाहनों को चला रहे हैं। 

विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट विभाग का निर्देश

ट्रांसपोर्ट कमीशनर ने कहा कि ऐसे वाहनों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया जाए बल्कि वाहनों को जब्त भी कर लिया जाए। साथ ही नियमों के मुताबिक, उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाए। राज्य के सभी उपकमीशनर और स्थानीय परिवहन अधिकारियों यानी आरटीओ को यह निर्देश दिए गए हैं कि राज्यभर में वाहनों की फिटनेस और पंजीकरण सर्टिफिकेट का निरीक्षण करने को कहा है। 

नियमों का होना चाहिए पालन

केंद्रीय मोटर वाहन एक्ट 1988 के तहत सभी वैध परिवहन वाहनों के लिए वैध पंजीकरण और वैध फिटनेस प्रमाण पत्र होना जरूरी है। साथ ही नॉन परिवहन वाहनों के पास वैध पंजीकरण दस्तावेजों का होना जरूरी है। बयान में आगे कहा गया है कि जागरुकता अभियान को फिर से चलाया जा रहा है। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया है और कुछ वाहन हादसों में शामिल रहे हैं। 

नहीं मिलेगा बीमा क्लेम

वाहनों के बिना वैध फिटनेस और पंजीकरण सर्टिफिकेट के बीमा कंपनियां वाहनों के हादसा होने पर क्लेम मांगने पर नहीं देंगी। बयान में आगे कहा गया है कि यह निर्धारित किया गया है कि जो वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दौर जारी रहेगा। वहीं, आरटीओ ने राज्य के सभी टोल प्लाजा से अनुरोध किया है कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का दौर जारी रखा जाए। 
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ लिया जाए एक्शन

राज्य के परिवहन कमीशनर ने कहा है कि परिवहन विभाग मोटर नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ ऐसा अभियान जारी रखेगा। साथ ही छात्रों की सुरक्षा में भी किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। परिवहन कमीशनर  ने सभी आरटीओ को निर्देश दिया है कि सभी शिक्षा संस्थानों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए, जो बिना वैध फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों के छात्रों को अनुमति दे रहे हैं। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए मोटर नियमों के सभी कानूनों का सही ढंग से पालन करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें