फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oben Rorr EZ Sigma: ओबेन रोर ईजी सिग्मा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 175 किमी रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 05 Aug 2025 03:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rorr EZ Sigma इलेक्ट्रिक बाइक अब कई नए फीचर्स के साथ आ गई है। इसमें रिवर्स मोड, 5-इंच का TFT कलर डिस्प्ले, और नेविगेशन, कॉल, मैसेज और म्यूजिक अलर्ट जैसी स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। नई कंफर्टेबल सीट और बोल्ड ग्राफिक्स इसे नेक्स्ट-जेन की इलेक्ट्रिक कम्यूटर बाइक के तौर पर और खास बनाते हैं।
विज्ञापन
Oben Rorr EZ Sigma Electric Bike - फोटो : Oben Electric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Oben Electric (ओबेन इलेक्ट्रिक) ने भारतीय बाजार में अपनी नई कम्यूटर इलेक्ट्रिक बाइक Rorr EZ Sigma (रोर ईजी सिग्मा) लॉन्च कर दी है। इस नेक्स्ट-जेन इलेक्ट्रिक कम्यूटर बाइक की शुरुआती कीमत खास इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत करीब सवा लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो 3.4 kWh बैटरी वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, एक ज्यादा पावरफुल 4.4 kWh वेरिएंट भी करीब सवा लाख रुपये से कुछ ज्यादा की कीमत में उपलब्ध है। ये दोनों कीमतें सीमित समय के लिए इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत हैं। 
विज्ञापन


Oben Rorr EZ Sigma: बुकिंग और डिलीवरी
Rorr EZ Sigma इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक करीब 3 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर इसे बुक कर सकते हैं। देशभर के ओबेन डीलरशिप पर इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टेस्ट राइड शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी 15 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें - Adani: क्या भारत में बैटरियां बनाएगा अदाणी ग्रुप? BYD के साथ साझेदारी की खबर पर आया आधिकारिक जवाब
विज्ञापन

Oben Rorr EZ Sigma: ड्राइविंग रेंज और स्पीड 
Rorr EZ Sigma में ओबेन की खुद की विकसित की गई LFP बैटरी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। जो बेहतर टेम्परेचर रेजिस्टेंस और लंबी लाइफ देने का दावा करती है। दोनों बैटरी वेरिएंट्स में बाइक की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा है। और यह 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ सकती है। रेंज के हिसाब से इसमें IDC द्वारा दावा किया गया रेंज अधिकतम 175 किमी तक है।

Oben Rorr EZ Sigma: बैटरी चार्जिंग और राइडिंग मोड
बाइक में तीन राइडिंग मोड्स - इको, सिटी और हेवोक दिए गए हैं और यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 1.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Hero Mavrick 440: हीरो ने बंद की अपनी सबसे प्रीमियम बाइक Mavrick 440, लॉन्च के 18 महीने बाद ही अलविदा

Oben Rorr EZ Sigma: फीचर्स से भरपूर इलेक्ट्रिक बाइक
इस बाइक में अब 5-इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले दी गई है जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल्स और ट्रिप मीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा एक नया रिवर्स मोड भी जोड़ा गया है, जिससे पार्किंग और धीमी गति में बाइक को पीछे करना आसान हो जाएगा।

साथ ही, ग्राहक को एक साल के लिए ओबेन इलेक्ट्रिक एप की फ्री सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। जिसमें रिमोट डायग्नॉस्टिक्स, एंटी-थेफ्ट लॉक, राइड ट्रैकिंग और चार्जिंग स्टेशन लोकेटर जैसी स्मार्ट फीचर्स मिलेंग। सुरक्षा फीचर्स में यूनिफाइड ब्रेक असिस्ट (UBA), ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, जियो-फेंसिंग आधारित थेफ्ट प्रोटेक्शन और 230 मिमी तक पानी में चलने की क्षमता शामिल है।

यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट ने तमिलनाडु में शुरू किया अपना पहला ईवी प्लांट, सालाना 1.5 लाख गाड़ियां बनाने का लक्ष्य

Oben Rorr EZ Sigma: बेहतर कम्यूटर एक्सपीरियंस देने वाला अपग्रेडेड मॉडल
नई Rorr EZ Sigma को पुराने Rorr प्लेटफॉर्म का अगला वर्जन कहा जा रहा है। जिसमें डेली यूजर्स के लिए कई छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं। यह बाइक भारत में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक कम्यूटर बाइक सेगमेंट में मुकाबला करेगी।

Oben Rorr EZ Sigma: डिजाइन में नया टच और आरामदायक सीट
डिजाइन के मामले में Rorr EZ Sigma दिखने में अपनी पिछली बाइक जैसी ही है। लेकिन इसमें अब ज्यादा आकर्षक ग्राफिक्स और नया इलेक्ट्रिक रेड रंग शामिल किया गया है। पहले से मौजूद कलर ऑप्शन में फोटोन व्हाइट, इलेक्ट्रो अंबर और सर्ज स्यान जैसे रंग शामिल हैं।

लंबी दूरी पर आराम को ध्यान में रखते हुए इसकी सीट को फिर से डिजाइन किया गया है। बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी रखी गई है और इसमें 17-इंच के चौड़े टायर्स दिए गए हैं। जो भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी उपयुक्त हैं। 

यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें

Oben Rorr EZ Sigma: वारंटी और रीसेल वैल्यू
लंबे समय तक बाइक की वैल्यू बनाए रखने के लिए कंपनी ने बैटरी प्रोटेक्ट 8/80 प्लान भी पेश किया है। सिर्फ 10 हजार रुपये में मिलने वाला यह प्लान 8 साल या 80,000 किमी तक की बैटरी वारंटी देता है। यह प्लान ट्रांसफरेबल है, जिससे रीसेल वैल्यू भी बेहतर होती है और कस्टमर्स को लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है।

यह भी पढ़ें - Satellite Toll Tax: सैटेलाइट-आधारित टोलिंग सिस्टम पर समिति ने की सिफारिश, सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर और विचार करें
विज्ञापन

कंपनी की उम्मीदें
लॉन्च के मौके पर ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने कहा, "Rorr EZ Sigma का लॉन्च शहरों में आवागमन के भविष्य को बदलने की हमारी यात्रा में एक बड़ा कदम है। इस नए जेनरेशन मॉडल के साथ हमने सिर्फ छोटे बदलाव नहीं किए, बल्कि आज के राइडर्स की गहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया है। इसमें इंटेलिजेंस, आराम और भरोसे को जोड़ा गया है, ताकि यह बाइक भारत के हिसाब से पूरी तरह फिट हो। Rorr EZ Sigma हमारी इसी प्रतिबद्धता को दिखाता है कि हम ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें बनाएंगे जो सिर्फ टेक्नोलॉजी में एडवांस न हों, बल्कि लोगों की असल जिंदगी और उम्मीदों के साथ भी मेल खाती हों।"

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें