For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
तीनों ही एसयूवी बेहद ताकतवर होंगी। इनमें से दो इंटरनल कंबशन इंजन के साथ आएंगी और तीसरी एसयूवी इलेक्ट्रिक होगी। मर्सिडीज की जीएलबी एसयूवी में एक से ज्यादा इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं। इनमें से एक इंजन 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन हो सकता है जिससे एसयूवी को 161 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टार्क मिलेगा। इसके अलावा दूसरा इंजन 2.0-लीटर का हो सकता है जो एसयूवी को 188 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टार्क दे सकता है। दोनों इंजन को सात-स्पीड और आठ-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा सकता है।
मर्सिडीज के अलावा बीएमडब्ल्यू की एक्स7 एसयूवी में तीन लीटर टर्बोचार्ज इनलाइन सिक्स इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से एसयूवी को 375 बीएचपी की ताकत मिलेगी। कंपनी इस एसयूवी को माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ भी पेश कर सकती है।
दो आईसीई वाली एसयूवी के साथ ही तीसरी एसूयवी इलेक्ट्रिक होगी। कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में लाई जाने वाली यह तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन होगा। कंपनी की ओर से अभी इसकी मोटर की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि बाकी इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह ही इसमें भी दमदार मोटर के साथ ही अच्छी क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-
Mercedes Benz GLB SUV: मर्सिडीज बेंज की लग्जरी एसयूवी जीएलबी की जानकारी आई सामने, दिसंबर में होगी लॉन्च