जापानी ऑटोमेकर निसान एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। कंपनी फ्रांस स्थित अपने यूरोपियन रीजनल ऑफिस में 87 पद समाप्त करने जा रही है। यह खुलासा कंपनी के एक इंटरनल डॉक्यूमेंट और ईमेल में हुआ है।
यह फैसला सीधे तौर पर सीईओ इवान एस्पिनोसा की ओर से तैयार किए गए ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग और टर्नअराउंड प्लान का हिस्सा है, जिसमें निसान दुनिया भर में 15 प्रतिशत हेडकाउंट कटौती कर रही है।
ये भी पढ़े: Auto Sales: अक्तूबर 2025 में भारतीय ऑटो सेक्टर ने बनाया नया रिकॉर्ड, लेकिन आधे साल की रफ्तार रही धीमी
निसान पिछले कुछ वर्षों से यूरोप जैसे महत्वपूर्ण बाजारों में लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है। बिक्री में गिरावट, बढ़ती लागत और तीखी प्रतिस्पर्धा ने कंपनी को अपने ऑपरेशनों को और अधिक सरल एवं फास्ट बनाने पर जोर देने के लिए मजबूर कर दिया है। एस्पिनोसा के प्लान में ये बड़े कदम शामिल हैं।
- ग्लोबल प्रोडक्शन कैपिसिटी में लगभग 30 प्रतिशत की कटौती।
- नई अधिकतम क्षमता लगभग 2.5 मिलियन गाड़ियां।
- मैन्युफैक्चरिंग साइट्स 17 से घटाकर 10 करना।
किन पदों पर गिरी गाज?
कंपनी के दस्तावेज के अनुसार 87 में से 64 पोस्ट पहले से भरी हुई थी। कटौती का सबसे बड़ा असर मार्केटिंग और सेल्स विभाग पर पड़ेगा और कंपनी ने आंतरिक ट्रांसफर को सपोर्ट करने के लिए 34 नई पोस्ट भी बनाई हैं, जिससे अंतिम छटनी संख्या कम हो सकती है। निसान के इस ऑफिस में लगभग 570 कर्मचारी काम करते हैं, जो यूरोप, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, भारत व ओशिनिया में कंपनी के ऑपरेशन्स संभालते हैं।
कंपनी रोल्स सरल बनाने पर फोकस
निसान ने बृहस्पतिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला मौजूदा बिजनेस माहौल व निसान के सामने मौजूद खास चुनौतियों को देखते हुए लिया गया है। बदलावों से ऑर्गनाइजेशन को सरल बनाया जाएगा और फैसले लेने की गति तेज होगी। कंपनी रोल्स को सरल बनाने और मैनेजमेंट लेयर घटाने पर फोकस कर रही है।
पहले चरण में वॉलंटरी सेपरेशन प्रोग्राम
अगर पर्याप्त कर्मचारी नहीं निकलते, तो फरवरी से अनिवार्य छटनी की जाएगी। इंटरनल ट्रांसफर चुनने वालों लगभग पांच का बोनस मिलेगा। बाहर नौकरी ढूंढने वालों को आउटप्लेसपेंट एजेंसी और उम्र के आधार पर दो साल तक की रिडिप्लॉयमेंट लीव।
ये भी पढ़े: Tata Motors: मुनाफे से घाटे में गई यह कंपनी, टाटा मोटर्स को हुआ 867 करोड़ का घाटा, ये है वजह
बिक्री में गिरावट ने बढ़ाई मुश्किलें
निसान ने पिछले सप्ताह बताया कि वित्त वर्ष के पहले छह महीनों यूरोपीय रिटेल सेल्स आठ प्रतिशत घट गई। सालाना बिक्री अनुमान में तीन प्रतिशत की कटौती और अब तीन लाख 40 हजार यूनिट हुई। कंपनी को आने वाले नए मॉडल और डीलर प्रोग्राम से उम्मीद है।
मॉनटिग्नी ऑफिस रहेगा बरकरार
रीजनल चेयरपर्सन मैसिमिलियानो मेसिना ने टाउन हॉल में कहा कि यह सिर्फ फैट कम करने का मामला नहीं है। हमें ऑपरेशनस को और फुर्तीला बनाना होगा। कंपनी ने साफ कहा कि मॉनटिग्नी ऑफिस बंद नहीं होगा और इसमें कर्मचारी विकास पर निवेश जारी रहेगा। अक्तूबर 2024 की डाइवर्सिटी रिपोर्ट के अनुसार निसान यूरोप, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, इंडिया, ओशिनिया में कुल 19 हजार कर्मचारी है। इनमें सबसे ज्यादा यूरोप में 60 प्रतिशत हैं।