निसान की ओर से मैग्नाइट एसयूवी का नया वैरिएंट जल्द लाया जाएगा। कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसमें क्या खूबियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
जापानी कार कंपनी निसान की ओर से भारतीय बाजार में मौजूद इकलौती एसयूवी मैग्नाइट के नए एडिशन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे कब तक पेश किया जा सकता है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भी बता रहे हैं कि इसमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
आएगा नया एडिशन
2 of 6
निसान मैग्नाइट
- फोटो : nissan india
निसान इंडिया की ओर से मैग्नाइट एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में अन्य एसयूवी को चुनौती देने के लिए कंपनी जल्द ही इसका नया गेजा एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से मैग्नाइट के गेजा एडिशन को मई के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर गेजा एडिशन के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन मोड के साथ ही इसकी बुकिंग ऑफलाइन मोड के जरिए भी की जा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से मैग्नाइट के गेजा एडिशन में कई खूबियों को दिया जा सकता है। इनमें नौ इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, जेबीएल स्पीकर्स, रियर कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, शॉर्क फिन एंटीना के साथ ही कुछ सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
अभी कंपनी की ओर से इसके लिए सिर्फ 11 हजार रुपये में बुकिंग ली जा रही है। लेकिन लॉन्च के समय इसकी कीमतों की जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल मैग्नाइट की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 10.25 लाख रुपये तक है।
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई एसयूवी मिलती हैं। इनमें निसान की मैग्नाइट का मुकाबला रेनो काइगर, टाटा पंच, नेक्सन, मारुति ब्रेजा, फ्रॉन्क्स, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर, ह्यूंदै वेन्यू, किआ सोनेट के साथ होता है।