फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-Jaipur Highway: एनएचएआई दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगाएगा कैमरे, ट्रैफिक उल्लंघन पर लगेगी लगाम

Thu, 18 Apr 2024 08:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) (NHAI) ने ट्रैफिक उल्लंघनों और तेज रफ्तार की जांच के लिए नेशनल हाईवे 48 पर सीरहौल बॉर्डर से कापड़ीवास तक 46 किलोमीटर के खंड पर निगरानी और नाइट-विजन कैमरे लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
Traffic Camera - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) (NHAI) ने ट्रैफिक उल्लंघनों और तेज रफ्तार की जांच के लिए नेशनल हाईवे 48 पर सीरहौल बॉर्डर से कापड़ीवास तक 46 किलोमीटर के खंड पर निगरानी और नाइट-विजन कैमरे लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक जिला प्रशासन ने एक बयान में बताया है कि एनएचएआई के अधिकारियों ने मंगलवार को आयोजित एक सड़क सुरक्षा बैठक में इस योजना की घोषणा की। बैठक के दौरान, गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत यादव ने निर्देश जारी किए कि खेड़की दौला टोल प्लाजा पर आपातकालीन लेन को यातायात से मुक्त रखा जाए।

Highway - फोटो : iStock
बैठक की अध्यक्षता कर रहे यादव ने सिफारिश की कि ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। और ऐसे उल्लंघनकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर चालान जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कृष्णा चौक पर सड़क के बीचोंबीच लगे बिजली के खंभे को जल्द ही हटा दिया जाए।

यादव ने कहा, "सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति के लिए सतर्क रहना और सड़क सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करना जरूरी है। जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में ड्राइवरों को जागरूक करने की जरूरत है। ताकि हर व्यक्ति सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझे।"

उपायुक्त ने बैठक में मौजूद एनएचएआई अधिकारियों और खेड़की दौला टोल प्लाजा के रियायतकर्ता को भी आपातकालीन लेन को सुव्यवस्थित और यातायात जाममुक्त रखने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान, एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि यातायात उल्लंघन, हिट एंड रन मामलों और किसी अन्य दुर्घटना से निपटने के लिए सीरहौल से कापड़ीवास तक 360 डिग्री घूमने वाली नाइट-विजन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, "पहले चरण में, ये कैमरे सीरहौल सीमा से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक हर एक किलोमीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे।"

Traffic Camera - फोटो : iStock
क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण, सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुग्राम-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरसिंहपुर के पास फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का काम इसी साल जुलाई तक पूरा हो जाएगा।

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मार्च में कहा था कि उनकी योजना दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे दोनों पर एक लूप में कैमरे लगाने की है।
विज्ञापन

मामले से वाकिफ एक अधिकारी ने बताया, "द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए टेंडर पहले ही आवंटित कर दिया गया है।" उन्होंने कहा कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बिलासपुर तक कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर राजमार्ग प्राधिकरण विचार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें