केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा, "मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होता है। ऐसे में अटल सेतु के नजदीक एक 14 लेन की नई सड़क प्रस्तावित है, जोकि पुणे से जुड़ेगी और रिंग रोड से होते हुए बेंगलुरु की ओर जाएगी। ऐसे में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगने वाले ट्रैफिक में 50 फीसदी की कमी आएगी।"
अटल सेतु देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज है, जो कि मुंबई के शिवड़ी से नवी मुंबई को जोड़ता है। गडकरी ने इवेंट के दौरान कहा कि भारत अगले 25 सालों में ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। साथ ही सभी वाहन इलेक्ट्रिसिटी पर चलेंगे।
नितिन गडकरी ने कहा, 'हमारी तकनीक काफी इकोनॉ़मी है, हम गारबेज से सड़कें तैयार कर रहे हैं। लगभग 80 टन गारबेज नई सड़कों को बनाने में इस्तेमाल किया जा चुका है। अभी भी इस सेक्टर में काफी बड़ी रिसर्च करना बाकी है।" नितिन गडकरी ने कहा, "देश के आत्मनिर्भर कॉन्सेप्ट में देश को स्मार्ट सिटी की जगह स्मार्ट गांवों की जरूरत है। इसके साथ ही जब किसानों का रहने का स्तर बेहतर हो जाएगा, तब हम सही मायने में देश को आत्मनिर्भर कहेंगे।"