कार की डिलीवरी लेने से पहले एक बार गाड़ी के सभी पेपर्स की ठीक से जांच करें। डीलर की तरफ से जो पेपर्स आपको मिल रहे हैं क्या वो सही हैं इस बात की जांच आपको ही करनी होगी। आपको कार की पेमेंट के पेपर्स, पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोडसाइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे अहम् डॉक्यूमेंट चेक करने होंगे।
नई कार की पूरी बॉडी को हर तरह से देखें। क्योकिं कई बार छोटे-छोटे डेंट, निशान या स्क्रैच पर जल्दी से नजर नहीं जाती। और जब बाद में इनका पता चलता है तो तब तक काफी देर हो जाती है। इसलिए कार को पूरी तरह से चेक करें।
वैसे हर नई कार में नए टायर्स ही लगे होते हैं लेकिन कई बार टायर फटे या कटे होने की शिकायतें सामने आई हैं ऐसे में गाड़ी के हर टायर की जांच जरूरी करें साथ ही स्तेफनी को भी ठीक से देख लें। इसके अलावा रिम और एलॉय व्हील को भी देखें।
दोस्तों नई कार की डिलीवरी लेने से पहले कार के कैबिन की जांच जरूर करें, खासतौर पर कार के सभी स्विच ठीक से काम कर रहे हैं या नही इस बात की भी तसल्ली करें। कारपेट और उसके नीचे की हिस्से को भी चेक करें कि कही कोई मिट्टी या गन्दगी न हो।
कार को स्टार्ट करके देखें, साथ ही AC चलाकर देखें। इसके अलावा एग्जॉस्ट से निकलने वाले काले धुएं को भी चेक करना न भूलें। अगर इंजन से आवाज आये और AC सही तरके से काम नहीं कर रहा हो तो इस बार में डीलर से बात करें, यदि सच में कुछ गड़बड़ हो तो कार की डिलीवरी बिलकुल न लें।