फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Bike Launch: 180-200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में लॉन्च हुई नई बाइक, जानें पावर और फीचर्स

Fri, 15 Sep 2023 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमसीआई) ने नई 2023 CB200X मोटरसाइकिल लॉन्च की है। 2023 Honda CB200X BS6 चरण 2 मानदंडों को पूरा करता है और अब OBD2 और E20 के अनुरूप है।
विज्ञापन
2023 Honda CB200X - फोटो : Honda Motorcycle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमसीआई) ने नई 2023 CB200X मोटरसाइकिल लॉन्च की है। 2023 Honda CB200X BS6 चरण 2 मानदंडों को पूरा करता है और अब OBD2 और E20 के अनुरूप है। CB200X मोटरसाइकिल Hornet 2.0 (हॉर्नेट 2.0) के साथ अपनी अंडरपिनिंग साझा करता है, जिसे हाल ही में OBD2 मानदंडों में भी अपडेट किया गया था।
विज्ञापन


इंजन पावर, ब्रेकिंग और सस्पेंशन
2023 होंडा CB200X को पावर 184.4 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से मिलता है जो अब OBD2 मानदंडों को पूरा करता है। यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 17 बीएचपी और 6,000 आरपीएम पर 15.9 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट्स समान हैं जिनमें यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक शामिल हैं। जबकि ब्रेकिंग के लिए सिंगल-चैनल एबीएस के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलता है।

लुक और डिजाइन
डिजाइन में कोई बड़े बदलाव नहीं हैं। CB200X को ऑल एलईडी लाइटिंग के साथ, बड़े इंजन वाली बाइक CB500X से स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिलते हैं। इसमें एक नया असिस्ट और स्लिपर क्लच, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और भी बहुत कुछ मिलता है। यह बाइक तीन रंगों में उपलब्ध है, जिसमें पर्ल नाइटस्टार ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड के साथ नया डिसेंट ब्लू मेटैलिक शामिल है। कंपनी CB200X पर एक स्पेशल 10-वर्षीय वारंटी पैकेज की पेशकश कर रही है। जिसमें 3-वर्षीय स्टैंडर्ड और 7-वर्ष वैकल्पिक है।  
विज्ञापन


कंपनी की उम्मीदें
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "आज एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम होंडा की मशहूर सीबी विरासत से प्रेरित 2023 CB200X लॉन्च कर रहे हैं। 2021 में लॉन्च होने के बाद से, CB200X को बाजार में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और यह ग्राहकों की दैनिक यात्राओं के साथ-साथ शहर से परे छोटे वीकेंड के भ्रमण के लिए राइडिंग की एक आदर्श साथी है।"

एचएमएसआई के बिक्री और विपणन निदेशक, योगेश माथुर ने कहा, "हम 2023 CB200X को OBD2 अनुरूप इंजन, स्टाइलिश ग्राफिक्स और एक नए असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ पेश करते हुए प्रसन्न हैं। 180-200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक स्थिर विकास को चिह्नित करते हुए, CB200X अर्बन एक्सप्लोरर नए जमाने के ग्राहकों के सपनों और मोटरसाइकिल सवारी के प्रति उनके जुनून से प्रेरित है जो हर राइड के साथ जिंदगी को खोजना चाहते हैं!"
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें