गूगल मैप दिखा रहा था गलत रास्ता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह ह्यूंदै वर्ना कार नेपाल से लौट रही थी और गोरखपुर की तरफ जा रही थी। ड्राइवर को रास्ता नहीं पता था और रात का समय था, इसलिए उसने गूगल मैप्स का सहारा लिया। लेकिन मैप उसे एक अधूरे फ्लाईओवर की तरफ ले गया, जिसे ड्राइवर अंधेरे में देख नहीं पाया। जब तक उसे रास्ते की सच्चाई समझ आई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ड्राइवर ने ब्रेक तो लगाए, लेकिन गाड़ी फ्लाईओवर के अधूरे हिस्से से नीचे गिर गई और करीब 45 डिग्री के कोण पर जाकर जमीन से टकराई।
यह भी पढ़ें - Tesla Robotaxi: एलन मस्क का एलान- 22 जून से ऑस्टिन में शुरू हो सकती है टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा
गंभीर हादसा होते-होते बचा
गनीमत रही कि गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं थी, वरना यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था। गिरने से पहले कार की रफ्तार थोड़ी कम हो चुकी थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सुबह होते ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला।
न तो साइन बोर्ड, न कोई बैरिकेडिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार को निकाल लिया गया था और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए थे। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इसमें ड्राइवर की लापरवाही और नेविगेशन सिस्टम की गलती तो सामने आ ही रही है। लेकिन एक और बड़ी चूक यह भी मानी जा रही है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर न कोई चेतावनी का बोर्ड था, न ही कोई बैरिकेडिंग। यह निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें - Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग की दुनिया को सलाम करती यह हाइपरकार, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनेंगी, जानें क्या है इसमें खास
यह भी पढ़ें - Ducati Scrambler 1100: डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 अब नहीं मिलेगी, भारत समेत दुनियाभर में बंद
यह भी पढ़ें - Rare Earths: क्रिसिल की चेतावनी- 'रेयर अर्थ' संकट है असली, और आगे और बिगड़ सकता है