फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर होगा और तेज, 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब लगभग तैयार

Mon, 29 Sep 2025 09:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से इंतजार किया जा रहा 13 किलोमीटर का 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी पड़ाव पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से इंतजार किया जा रहा 13 किलोमीटर का 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी पड़ाव पर है।
विज्ञापन


क्या है 'मिसिंग लिंक'
अभी एक्सप्रेसवे पर खोपोली से लेकर सिन्हगड इंस्टीट्यूट (पुणे) तक की दूरी 19 किलोमीटर है, जिसमें से बड़ा हिस्सा लोनावला-खंडाला घाट से होकर गुजरता है। नया लिंक बनने से गाड़ियों को घाट से नहीं गुजरना पड़ेगा और सफर करीब 30 मिनट कम हो जाएगा। इससे यात्रा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगी।

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का बोझ
यशवंतराव चव्हाण के नाम पर बने इस एक्सप्रेसवे को 2002 में शुरू किया गया था। रोजाना यहां करीब 75,000 गाड़ियां गुजरती हैं। छुट्टियों और वीकेंड पर यह संख्या 1.10 से 1.20 लाख तक पहुंच जाती है। इससे कई बार जाम और ट्रैफिक की दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla Model Y: टेस्ला इंडिया ने शुरू की मॉडल Y की डिलीवरी, दो महीने पहले भारत में हुई लॉन्च 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी में बदलाव के बाद सेडान कारों की कीमत में बड़ी कटौती, देखें टॉप-5 की लिस्ट

प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MSRDC) के अधिकारियों के मुताबिक, प्रोजेक्ट के तकनीकी काम लगभग पूरे हो चुके हैं। दिसंबर के आखिर तक सभी मंजूरियां और औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। जिसके बाद नए साल की शुरुआत में इसका उद्घाटन होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगेगा साउंड अलर्ट सिस्टम, सरकार का नया प्रस्ताव, जानें इसकी अहमियत 

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स

क्यों जरूरी है 'मिसिंग लिंक'
अभी घाट सेक्शन में गाड़ियों को एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-बंगलूरू हाईवे (NH-4) का साझा हिस्सा इस्तेमाल करना पड़ता है। यहां 10 लेन की सड़क (एक्सप्रेसवे की 6 और NH-4 की 4) घटकर सिर्फ 6 लेन रह जाती है। बारिश में भूस्खलन और गाड़ियां खराब होने जैसी दिक्कतें अक्सर जाम की वजह बनती हैं। नया लिंक बनने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - CAFE 3 Norms: नई कैफे 3 नॉर्म्स का ड्राफ्ट जारी, छोटी कारों और हाइब्रिड्स को मिलेगा फायदा 

यह भी पढ़ें - Tata Motors: टाटा मोटर्स ने यात्री और व्यावसायिक वाहन कारोबार का नेतृत्व किया अलग, जानें डिटेल्स 

प्रोजेक्ट में क्या-क्या शामिल है
खोपोली से शुरू होकर सिन्हगड इंस्टीट्यूट तक जाने वाला यह लिंक आधुनिक डिजाइन और तकनीक से बनाया जा रहा है। इसमें शामिल हैं:
  • दो आठ-लेन सुरंगें (1.75 किमी और 8.92 किमी लंबी)
  • दो आठ-लेन वायाडक्ट्स (790 मीटर और 650 मीटर लंबे)
एक 640 मीटर लंबा केबल-स्टे ब्रिज, जो टाइगर वैली से 100 मीटर ऊपर बनेगा। 

यह भी पढ़ें - Honda CB350C Special Edition: होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR का खास लिमिटेड एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

8.9 किमी लंबी टनल, जिसके कुछ हिस्से ज़मीन के 170 फीट नीचे होंगे और ऊपर लोनावला झील स्थित होगी।

साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए आधुनिक लाइटिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर कुल 6,695 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें - BYD: चीन में ईवी बूम का चेहरा रही बीवाईडी अब नए दौर में, इस वजह से निर्यात बढ़ाने का किया फैसला 

यह भी पढ़ें - World's Fastest Car: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनी यह इलेक्ट्रिक हाइपरकार, जानें डिटेल्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें