फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cycle: मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते नजर आए एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल, जानें इसकी खासियतें

Fri, 29 Mar 2024 06:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी को कार और मोटरसाइकिल के बड़े शौकीन के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
विज्ञापन
MS Dhoni riding Electric Cycle - फोटो : Instagram/viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी को कार और मोटरसाइकिल के बड़े शौकीन के तौर पर भी जाना जाता है। उनके गैराज में कई कारों और मोटरसाइकिलों का कलेक्शन है। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज को मेड-इन-इंडिया फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल की सवारी करते हुए देखा गया। 
विज्ञापन

एक वीडियो में माही को कैजुअल लुक में इलेक्ट्रिक साइकिल पर सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने पिछले कुछ दिनों में लगभग 1.7 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं।
 

जानें इसकी खासियतें
इस स्टार बल्लेबाज के इलेक्ट्रिक वाहन की बात करें तो, यह 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड वाली एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक है। इसे पारंपरिक पैडल साइकिल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। और इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड में या ज्यादा असिस्टेंस वाली राइड के लिए दोनों के कंबिनेशन के साथ चलाया जा सकता है।

इसमें 12.75 Ah बैटरी पैक मिलता है और यह एक बार फुल चार्ज करने पर 60 किमी तक की रेंज देती है। ई-बाइक में 7-स्पीड शिमैनो गियर सिस्टम भी है। इसके अलावा इसमें एक एलसीडी डिस्प्ले भी है। साथ ही कई मॉडर्न दोपहिया वाहनों की तरह इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब धोनी को दो पहिया वाहन पर देखा गया है और उनकी सवारी के वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं। हालांकि, उनकी नवीनतम पसंद ने विशेष रूप से रुचि जगाई है क्योंकि यह परिवहन के पर्यावरण के अनुकूल साधन को बढ़ावा देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें