फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: मानसून की बारिश में कार चलाते वक्त इन टिप्स का रखें ध्यान, सफर हो जाएगा आसान

Mon, 01 Jul 2024 04:15 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के समय पर सड़कों पर काफी ज्यादा पानी होता है। ऐसे में कार को अगर पानी में से निकालना पड़े तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना कार काे इंजन से लेकर कई नाजुक उपकरणों में पानी जा सकता है। 
विज्ञापन
Car Care Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। अगले कुछ दिनों में मानसून की बारिश से कई जगहों पर पानी भरने की दिक्कत होने लगेगी। ऐसे में पानी से भरी हुई सड़क पर कार चलाना बेहद मुश्किल हो जाता है। मगर बारिश होने के बाद लोगों को अपने काम से घर से बाहर निकलना पड़ता है। अक्सर देखा जाता है कि बारिश के बाद पानी सड़कों पर भर जाता है। ऐसे में कार को किस तरह से पानी में से सुरक्षित तरीके से बाहर निकालें। अगर आप भी कार से ऑफिस या काम पर जाते हैं तो आपको कुछ बातों की जानकारी होनी चाहिए। वरना बाद में बहुत देर हो चुकी होगी।

विज्ञापन

ज्यादा पानी होने पर रहें दूर

दिल्ली जैसे शहरों में बारिश होने के बाद कई अंडरपास में कई फीट तक पानी भर जाता है। ऐसे में अगर आप कार निकालने की कोशिश करेंगे तो कार के इंजन के साथ सबकुछ खराब होने की संभावना है। ऐसे में जहां पर पानी का स्तर कार की ऊंचाई से ज्यादा हो, वहां से कार को निकालने का प्रयास न करें। अगर सही से ग्राउंड नजर नहीं आ रहा है तो वहां पर पानी की कितनी हाइट है, इस बात का अंदाजा नहीं लग पाएगा। 

धीमी रफ्तार से चलाएं कार

देश के कई शहरों में सड़कों पर पानी भरने की समस्या देखने को मिलती है। अगर कार से बाहर निकल रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कार के इंजन में पानी नहीं जाना चाहिए। अगर आपको लगता है कि रास्ते पर पानी भरा हुआ है और कार को उसी सड़क से लेकर जाना मजबूरी है तो ही कार को वहां से निकालें। इस स्थिति में कार को बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ाएं। वरना कार को उस जगह पर लेकर जाने से बचें।

गियरबॉक्स का रखें ख्याल

अगर किसी बड़ी सड़क से कार को निकालना जरूरी है और वहां पर पानी भरा हुआ है तो कार के गियरबॉक्स को सबसे नीचले गियर में रखें। गियर को पहले स्तर पर लेकर हल्के-हल्के आगे बढ़ें। अगर गियर बॉक्स को ऊपर लेकर जाने की कोशिश की तो कार के नाजुक पार्ट में पानी भर सकता है। ऐसा करने पर गाड़ी को बड़ा नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन

ब्रेक को करें चेक

इसके अलावा बारिश के दौरान कार के ब्रेक्स का सही से काम करना बेहद जरूरी है। अगर कार के ब्रेक में कोई भी दिक्कत है तो वक्त रहते उसे ठीक करवाएं। अगर बारिश में ब्रेक सही से काम नहीं कर रहे हैं तो बहुत परेशानी हो सकती है। वहीं, कार को जब भी पानी में से लेकर जाना पड़ें तो एक बार सही से चेक कर लें कि कार के ब्रेक उचित ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें