फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor Service Camp: एमजी मोटर ने देशभर में ग्राहकों के लिए शुरू किया सर्विस कैंप, दे रही है ये बेनिफिट्स

Sat, 08 Jul 2023 02:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MG Motor India - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए सालाना सर्विस कैंप शुरू की है। देशभर में लगे ये कैंप 4 जुलाई से 18 जुलाई तक भारत के सभी अधिकृत एमजी सर्विस सेंटर पर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


सर्विस कैंप के दौरान एमजी ग्राहकों को कंपनी कई ऑफर्स दे रही है। कंपनी ने ग्राहक इन बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं:
  • फ्री 25-पॉइन्ट व्हीकल हेल्थ चेक-अप
  • फ्री कार धुलाई
  • फ्री बैटरी हेल्थ चेक-अप
  • एसी सर्विस पर 25 प्रतिशत तक की छूट
  • वैल्यू एडेड सर्विस पर 20 प्रतिशत तक की छूट
  • इंजन ऑयल पर छूट
  • टायर रिप्लेसमेंट पर स्पेशल ऑफर

एमजी मोटर इंडिया के निदेशक, आफ्टरसेल्स, राजेश मेहरोत्रा ने कहा, "हमारा मानना है कि हमारे प्रशिक्षित पेशेवरों द्वारा कैंप के दौरान दी जाने वाली सर्विस हमारे ग्राहकों को मानसिक शांति के साथ परेशानी मुक्त ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी।"
विज्ञापन


एमजी को जेडी पावर 2021 और 2022 के इंडिया सेल्स सैटिसफेक्शन (एसएसआई) में पहला स्थान और इंडिया कस्टमर सर्विस इंडेक्स स्टडी (सीएसआई) में नंबर 1 पोजिशन मिला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें