फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG New Car Plans: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एमजी ने बनाया प्लान, कॉमेट के बाद आएंगी पांच कारें, जानें डिटेल

Wed, 10 May 2023 03:55 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में अगले पांच सालों में चार से पांच नई कारों को लाने की तैयारी हो रही है। कंपनी किस सेगमेंट में कारों को ला सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार को लेकर किस तरह की रणनीति तैयार की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से आने वाले समय में और कितनी नई कारों को पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन


एमजी की तैयारी

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई कारों को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी भारत के लिए काफी अक्रामक तरीके से रणनीति को तैयार कर रही है। इसके लिए कंपनी अपने प्लांट में उत्पादन की क्षमता को भी बढ़ाने पर काम कर रही है।


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन


कितने आएंगे वाहन
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले पांच सालों में कंपनी की ओर से चार से पांच नए वाहनों को पेश किया जा सकता है। इन वाहनों में से ज्यादातर वाहन इलेक्ट्रिक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
 

अधिकारियों ने क्या कहा
एमजी मोटर इंडिया के सीईओ राजीव चाबा ने बताया कि भारत के लिए एमजी इंडिया का अटूट समर्पण हमारे लोकाचार में गहराई से जुड़ा हुआ है। हमने 2028 के लिए एक स्पष्ट रोडमैप और विजन की रूपरेखा तैयार की है। हमारी विकास की रणनीति है। सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के साथ और ज्यादा पास से जुड़ते हुए अपने वादे को लगातार बढ़ाते हुए, और बाजार की उभरती जरूरतों को पूरी तरह से पूरा करते हुए स्थानीयकरण को मजबूत करने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

बढ़ा रही क्षमता
एमजी मोटर्स गुजरात के हलोल प्लांट की क्षमता को बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी की योजना अगले पांच सालों में प्लांट की क्षमता 1.20 लाख यूनिट्स से बढ़ाकर तीन लाख तक करने की है। इसके साथ ही कंपनी लोकलाइजेशन पर भी काफी ध्यान दे रही है। कंपनी बाजार की जरूरत को समझते हुए मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत क्षमता बढ़ा रही है। प्लांट की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी प्लांट को शुरू करने की भी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम

कैसा है पोर्टफोलियो
कंपनी के पोर्टफोलियो में एस्टर, हैक्टर और ग्लॉस्टर जैसी ताकतवर इंजन वाली एसयूवी हैं। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में जेडएस ईवी और कॉमेट को ऑफर करती है। अप्रैल के आखिर में ही कंपनी ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को लॉन्च किया है। इसके लिए कंपनी 15 मई से बुकिंग लेना शुरू करेगी हालांकि कुछ डीलर्स कॉमेट ईवी के लिए प्री-बुकिंग भी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

कैसी रही बिक्री
एमजी मोटर्स ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर अप्रैल महीने में 126 फीसदी की दमदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान कुल 4551 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि कंपनी को इस दौरान सप्लाई चेन में आ रही परेशानी का सामना भी करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी 126 फीसदी की बढ़त दर्ज की।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें