मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी मोटर्स की ओर से 19 अप्रैल को नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से लॉन्च की जाने वाली नई इलेक्ट्रिक कार में क्या खूबियां होंगी और किस कीमत पर कार को लॉन्च किया जा सकता है।
लॉन्च को तैयार
एमजी मोटर्स की ओर से नई इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को 19 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही इसके प्रोडक्शन वर्जन को बनाना शुरू कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें -
Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
क्या होंगी खूबियां
जानकारी के मुताबिक एमजी की नई इलेक्ट्रिक कार में कई खूबियों को दिया जाएगा। कुछ समय पहले कंपनी ने कार के इंटीरियर का टीजर जारी किया था। जिसमें कार के इंटीरियर को दिखाया गया है। टीजर में कार के स्टेयरिंग व्हील को दिखाया गया है। जिसमें कुछ कंट्रोल्स के लिए बटन दिए गए हैं। सिर्फ 13 सेकेंड के टीजर में यह बताने की कोशिश की गई कि कार कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगी। कंपनी की ओर से जारी किए गए टीजर में आईपॉड के साथ ही म्यूजिक को भी प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक उन लोगों की पसंद भी बन सकती है, जिन्हें म्यूजिक पसंद है। कार में आईपॉड की तरह ही स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार के केबिन को मेटैलिक एक्सेंट दिया जा सकता है। टू स्पोक स्टेयरिंग व्हील में एक साइड म्यूजिक से जुड़े कंट्रोल्स होंगे तो दूसरी तरफ भी कुछ कंट्रोल्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें राउंड शेप के एसी स्विच होंगे। कार में ड्यूल टोन थीम का भी उपयोग किया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए कार में बड़ी टचस्क्रीन भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें -
Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
पहले भी मिल चुकी है जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार को लॉन्च से पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक यह चार मीटर से छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसमें चार लोगों के बैठने की जगह होगी। कंपनी इसमें 20 से 25KWH की बैटरी का उपयोग कर सकती है जिससे इसे 200 से 300 किमी चलाया जा सकेगा। सेफ्टी के लिए भी इसमें कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है, जिसमें एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें -
Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 10 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इसकी बैटरी में विकल्प देकर एक से ज्यादा वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क