फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS6 डीजल इंजन के साथ आई MG Hector, पहले से हुई महंगी, ये हैं नई कीमतें

Sat, 11 Apr 2020 08:58 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MG Hector - फोटो : File
विज्ञापन

एमजी मोटर्स ने अपनी एसयूवी हेक्टर का बीएस6 डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें पहले की तरह ही 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा। बीएस6 हेक्टर डीजल की बात करें तो इसमें 170 पीएस पावर और 350 एनएम का टार्क मिलेगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। हेक्टर में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है। 

विज्ञापन

पेट्रोल इंजन बीएस6 में अपडेट

बता दें कि हेक्टर के इस बीएस6 पेट्रोल इंजन को पहले ही बीएस6 में अपडेट किया जा चुका है। इसके पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन भी उपलब्ध है। वहीं इस वैरिएंट में 48 वॉट माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम भी मिलता है। बीएस6 पेट्रोल इंजन में 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टार्क मिलता है।  

महंगी हुई हेक्टर

वहीं कीमत की बात की जाए तो बीएस6 अपडेट के बाद गाड़ी की कीमत में 40 से 45 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.88 लाख रुपए है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपये है। वहीं बीएस6 हेक्टर के सुपर वैरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपए और स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपए है।  
  • Style: ₹13.88 लाख
  • Super: ₹14.88 लाख
  • Smart: ₹16.33 लाख
  • Sharp: ₹17.73 लाख
विज्ञापन

मिलते हैं ये फीचर

बीएस6 हेक्टर के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें एबीएस + ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल होल्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है, जो सभी वैरिएंट में मिलते हैं। जबकि इसके टॉप वैरिएंट में इन सभी फीचर्स के अलावा 360 डिग्री सराउंड का कैमरा मिलेगा। इसमें पावर्ड टेल गेट, 6-एयरबैग्स, रेन सेसिंग वाइपर्स, पैनोरैमिक सनरूफ और हीटेड आउट साइड मिरर भी मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें