मर्सिडीज की ओर से एक एसयूवी की कीमत में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी की गई है, जितने में दूसरी मर्सिडीज या अन्य लग्जरी कार को खरीदा जा सकता है। कंपनी ने किस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज की ओर से अपनी खास एसयूवी की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है। एसयूवी की कीमत में जितनी बढ़ोतरी की गई है उतने में तो कंपनी की दूसरी कार आ जाएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मर्सिडीज की किस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
कितनी महंगी हुई एसयूवी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : Mercedes benz
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज की ओर से एएमजी जी63 एसयूवी की कीमतों में 85 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से अब इसकी कीमत 3.30 करोड़ रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी एक्स शोरुम कीमत 2.45 करोड़ रुपये थी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मर्सिडीज एएमजी जी63 में कंपनी की ओर से 3982 सीसी का वी8 इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 585 हॉर्स पावर की ताकत और 850NM का टॉर्क मिलता है। एएमजी जी 63 सिर्फ 4.5 सेकेंड में जीरो से 100 किमी की स्पीड हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटा है।
कंपनी ने इसे डिजाइन करते हुए कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया है। जो इसके इंटीरियर में भी दिखाई देता है। फीचर्स के तौर पर इसमें 64 रंगों वाली एंबिएंट लाइट, नापा लेदर के साथ स्टेयरिंग व्हील, नौ गियर का एएमजी स्पीडशिफ्ट टीसीटी 9जी ट्रांसमिशन, एएमजी राइड कंट्रोल, एएमजी हाई परफॉर्मेंस ब्रेकिंग सिस्टम, मल्टी बीम एलईडी हेडलाइट, सनरूफ जैसे कुछ खास फीचर्स इसमें मिलते हैं।
इस एसयूवी को कुल आठ रंगों के विकल्प के साथ पेश किया जाता है, जिनमें इरिडियम सिल्वर मेटैलिक, मैग्नेटाइट ब्लैक मेटैलिक, एमरेल्ड ग्रीन, ब्रिलियंट ब्लू, मोजावे सिल्वर जैसे रंग शामिल हैं। इसके अलावा इसे नॉन मेटैलिक पोलर वाइट रंग में भी ऑफर किया जाता है।
मर्सिडीज की ओर से हाल में ही इस खास एसयूवी के लिए बुकिंग की शुरूआत की गई थी। जिसके बाद इसे खरीदने वालों की कतार लग गई। जानकारी के मुताबिक पहले इसे खरीदने के लिए 24 से 36 महीने का इंतजार करना पड़ रहा था लेकिन दोबारा बुकिंग शुरू होने के साथ ही कंपनी ने इसके वेटिंग पीरियड को कम करने की जानकारी दी। ताजा जानकारी के मुताबिक इसके लिए 12 से 16 महीने की वेटिंग चल रही है।