फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes-AMG G 63 Collector's Edition: मर्सिडीज-एएमजी जी 63 का खास एडिशन भारत में लॉन्च, मॉनसून से है प्रेरित

Thu, 12 Jun 2025 04:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मर्सिडीज-बेंज ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mercedes-AMG G 63 (मर्सिडीज-एएमजी जी 63) का एक बेहद खास और सीमित संस्करण Collector's Edition (कलेक्टर्स एडिशन) भारत में लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Mercedes-AMG G 63 Collector's Edition - फोटो : Mercedes-Benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मर्सिडीज-बेंज ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mercedes-AMG G 63 (मर्सिडीज-एएमजी जी 63) का एक बेहद खास और सीमित संस्करण Collector's Edition (कलेक्टर्स एडिशन) भारत में लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा 4 करोड़ रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इस मॉडल की सिर्फ 30 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी। कंपनी का दावा है कि यह एडिशन भारत की खूबसूरती और मानसून के रंगों से प्रेरित है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। यह खास वर्जन सिर्फ मर्सिडीज-बेंज के टॉप एंड ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Auto Supplier: निसान के प्रमुख आपूर्तिकर्ता मरेली ने दिवालियापन के लिए किया आवेदन, जानें क्यों उठाया यह कदम

Mercedes-AMG G 63 Collector's Edition: इंजन वही पुराना, परफॉर्मेंस दमदार
इस स्पेशल एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 4.0 लीटर का बाय-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम असिस्ट भी शामिल है। यह इंजन 585 bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क देता है। साथ ही इसमें लगा इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर 20 bhp की अतिरिक्त पावर और 200 Nm टॉर्क प्रदान करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 9-स्पीड गियरबॉक्स है, जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें - Maps: आंख मूंदकर भरोसा ना करें! नेविगेशन मैप की गलती से कार अधूरे फ्लाईओवर से जा गिरी, देखें वीडियो

Mercedes-AMG G 63 Collector's Edition - फोटो : Mercedes-Benz
डिजाइन में दिखी भारतीय मानसून की छाप
इस कलेक्टर्स एडिशन को खास भारतीय मानसून की थीम पर डिजाइन किया गया है। इसके लिए दो नए मैनुफेक्चर पेंट ऑप्शंस बनाए गए हैं। पहला है मिड ग्रीन मैंगो, जो मानसून में दिखने वाली हरियाली को दर्शाता है। दूसरा है रेड मैंगो, जो भारत की लाल, लौह युक्त मिट्टी से प्रेरित है। ये दोनों रंग सिर्फ इसी एडिशन के लिए बनाए गए हैं। और इन्हें खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें - Tesla Robotaxi: एलन मस्क का एलान- 22 जून से ऑस्टिन में शुरू हो सकती है टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा

सिर्फ 30 यूनिट्स, हर गाड़ी पर होगी खास पहचान
इस एसयूवी के रियर स्पेयर व्हील कवर पर One of Thirty (वन ऑफ थर्टी) की बैजिंग की गई है, जो इसकी लिमिटेड यूनिट्स को दर्शाता है। इसके अलावा इसमें 22 इंच के गोल्ड-फिनिश AMG अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। और साइड प्रोटेक्शन स्ट्रिप पर 'Collector’s Edition' लिखा गया है, जिससे इसकी एक्सक्लूसिव पहचान और पुख्ता हो जाती है।

कस्टम नाम एंग्रेविंग - बने अपनी गाड़ी के असली मालिक
इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी पर्सनलाइजेशन है। ग्राहक चाहें तो डैशबोर्ड के पैसेंजर ग्रैब हैंडल पर अपना नाम खुदवा सकते हैं। जो इसे वाकई एक यूनिक कलेक्शन की चीज बनाता है।

यह भी पढ़ें - Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग की दुनिया को सलाम करती यह हाइपरकार, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनेंगी, जानें क्या है इसमें खास 
विज्ञापन

लग्जरी से भरपूर इंटीरियर
इस एडिशन का केबिन असली लग्जरी का अनुभव कराता है। इसमें दो-टोन कैटालाना बैज और ब्लैक नप्पा लेदर की सीटें दी गई हैं। जो न सिर्फ देखने में शानदार हैं बल्कि आरामदायक भी हैं। डैशबोर्ड पर ओपन-पोर वॉलनट वुड का फिनिश दिया गया है, जो इसे क्लासिक टच देता है। 

यह भी पढ़ें - Ducati Scrambler 1100: डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 अब नहीं मिलेगी, भारत समेत दुनियाभर में बंद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें