मारुति की ओर से जल्द ही डिजायर और स्विफ्ट को अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपडेट के बाद दोनों ही कारों में खास तकनीक दी जा सकती है, जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल से 40 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकेगा।
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर और हैचबैक स्विफ्ट को जल्द ही अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी दोनों कारों की अगली जनरेशन पर काम कर रही है। नई जनरेशन वाली डिजायर और स्विफ्ट में क्या नई तकनीक लाई जा सकती है और इसका क्या फायदा होगा, इस खबर में हम बता रहे हैं।
विज्ञापन
क्या होगी नई तकनीक
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति डिजायर और स्विफ्ट की नई जनरेशन पर काम कर रही है। नई जनरेशन वाली कारों को कंपनी की ओर से स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक दी जा सकती है। जिसके बाद दोनों कारें और बेहतर हो जाएंगी।
स्विफ्ट और डिजायर में स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक देने का बड़ा फायदा होगा। स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक आने के बाद कार को पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलाया जाएगा। जिसके कारण कार का एवरेज बढ़ जाएगा। एवरेज बढ़ने के कारण यह दोनों कारें अपने-अपने सेगमेंट में अन्य कारों को बड़ी चुनौती देंगी।
मौजूदा स्विफ्ट और डिजायर अपने-अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा एवरेज देने वाली कारों में से एक हैं। स्विफ्ट एक लीटर पेट्रोल में 22.56 किलोमीटर का एवरेज देती है। वहीं कंपनी के मुताबिक डिजायर को एक लीटर पेट्रोल में 22.61 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। अगर इन कारों में स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक आ जाती है तो इन्हें एक लीटर पेट्रोल में 40 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
मारुति की ओर से इस तकनीक का उपयोग एक और कार में किया जाता है। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही ग्रैंड विटारा एसयूवी को पेश किया गया था। इस मिड साइज एसयूवी में स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक को लाया गया था। इस तकनीक के साथ आने के बाद ग्रैंड विटारा का एवरेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक हो गया।
मारुति की ओर से अगर इस तकनीक को स्विफ्ट और डिजायर में लाया जाता है। तो निश्चित तौर पर इनकी कीमतों में बढ़ोतरी होगी। मौजूदा स्विफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 5.92 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। वहीं डिजायर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.24 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक के साथ आने के बाद दोनों कारों की एक्स शोरूम कीमत में कम से कम एक से डेढ़ लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।