वैगनआर की बिक्री
मारुति सुजुकी वैगनआर 1999 में लॉन्च की गई थी। जिसके बाद से 32.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ ब्रांड की टॉप सेलर कार रही है। कंपनी ने 2012 में पहले 10 लाख यूनिट्स बिक्री का मील का पत्थर हासिल किया, जबकि अगले 10 लाख यूनिट्स 2017 तक बेचे गए। ऑटोमेकर ने 2023 में 30 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार किया। मारुति का कहना है कि वैगनआर का मिड-हैचबैक सेगमेंट में बाजार हिस्सा बढ़कर मौजूदा वित्तीय वर्ष (FY2025) में प्रभावशाली 64 प्रतिशत हो गया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष (FY2024) में यह 61 प्रतिशत था।