फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Ciaz: नए अवतार में पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई मारुति की सेडान कार सियाज, जानें कितनी है कीमत

Tue, 14 Feb 2023 07:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की सेडान कार सियाज नए अवतार में आ गई है। कंपनी की ओर से इसे कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने सेडान कार के नए अवतार में क्या बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी मिड साइज सेडान कार सियाज को नए अवतार में पेश किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई सियाज में क्या बदलाव किए गए हैं और अब नई सियाज खरीदने पर कितनी कीमत देनी होगी।

विज्ञापन


नए अवतार में सियाज
मारुति की मिड साइज सेडान कार सियाज को नए अवतार में पेश कर दिया गया है। कंपनी ने नई सियाज में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसके बाद इसे खरीदना पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन


क्या हुए बदलाव
कंपनी की ओर से सियाज में कई खास सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। मारुति से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट को स्टैंडर्ड तौर पर जोड़ा गया है, जबकि ड्यूल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स भी सियाज में मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान

मिला ड्यूल टोन का विकल्प
सियाज के नए अवतार में कंपनी ने इसमें ड्यूल टोन रंगों का विकल्प भी दिया है। कार को सात रंगों के विकल्प के अलावा तीन नए ड्यूल टोन रंगों के विकल्प में भी ऑफर किया जा रहा है। नए रंगों में पर्ल मैटेलिक ओप्यूलैंट रेड के साथ ब्लैक रूफ, पर्ल मैटेलिक ग्रैन्डोयर ग्रे के साथ ब्लैक रूफ और डिग्निटी ब्राउन के साथ ब्लैक रूफ के विकल्प शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने कही यह बात
मारुति के मार्केटिंग और सेल्स के सीईओ शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि हम नई सियाज को पेश करते हुए रोमांचित हैं, जिसमें तीन नए डुअल-टोन रंग विकल्प और अतिरिक्त सुरक्षा की खासियत हैं। सियाज हमारे ग्राहकों की पसंदीदा कार रही है और इसने बाजार में आठ साल पूरे कर शानदार सफलता हासिल की है। इसके नए अवतार के साथ हमारा लक्ष्य प्रीमियम मिड-साइज सेडान सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।
 

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

कितनी हुई बिक्री
लॉन्चिंग के बाद से सियाज को काफी ज्यादा पसंद किया गया। अधिकतर सरकारी अधिकारियों के पास भी सियाज को देखा जा सकता है। कंपनी ने लॉन्च के बाद से अब तक तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी की है। लेकिन हाल में ही इस सेडान कार को पसंद करने वालों की संख्या में हल्की कमी आई है। सियाम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2023 में कंपनी ने सियाज की कुल एक हजार यूनिट्स की बिक्री की है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

क्या है कीमत
सियाज कंपनी का प्रीमियम प्रोडक्ट है और इसे नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाता है। ड्यूल टोन के साथ सियाज के एल्फा मैनुअल वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.34 लाख रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें