फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Alto: नई मारुति ऑल्टो की कीमतें आई सामने, चार वैरिएंट्स में मिलेगी, 1.38 रुपये में चलती है एक किमी, जानें लोन, EMI डिटेल

Sat, 07 May 2022 01:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की सबसे सस्ती कार Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है। मारुति की आधिकारिक वेबसाइट पर नई ऑल्टो की कीमतें दिख रही हैं।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की सबसे सस्ती कार Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है। अब कंपनी ऑल्टो के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। मारुति सुजुकी देश में न्यू जेनरेशन मारुति ऑल्टो की टेस्टिंग काफी समय से कर रही है। New Maruti Alto 800 कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी न्यू जेनरेशन ऑल्टो को साल 2022 के आखिर तक लॉन्च कर देगी।  
विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
लो मेंटेनेंस
लॉन्चिंग के बाद से ही ऑल्टो का बिक्री सूची में दबदबा बना हुआ है। यह पहली बार कार खरीदारों की भी पंसदीदा रही है। इसकी वजह है इसकी कम कीमत जिससे यह कार आम उपभोक्ता के बजट में फिट हो जाती है। इतना है ही नहीं ऑल्टो की माइलेज भी शानदार है। इसके साथ ही कार की मेंटिनेंस कॉस्ट भी बहुत कम है। यानी ज्यादा माइलेज वाली इस कार के रखरखाव का खर्च भी कम होता है। अगर आप यह कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस कार पर सभी बैंक द्वारा लोन की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी। 

Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition - फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
मारुति की आधिकारिक वेबसाइट पर नई ऑल्टो की कीमतें दिख रही हैं। वेबसाइट के मुताबिक ऑल्टो के LXI (O) वैरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.08 लाख रुपये है। कंपनी ने सिंगल एयरबैग्स की वजह से ऑल्टो के बेस वैरिएंट को बंद कर दिया है। हालांकि, प्राइस लिस्ट में बेस वैरिएंट अभी भी दिखाई दे रही है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है। 

वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नई मारुति ऑल्टो चार वैरिएंट्स में उपलब्ध है। यानी ऑल्टो STD (O) वैरिएंट हटा दी गई है। अब यह कार सिर्फ Alto LXI (O), Alto VXI, Alto VXI+ और Alto LXI (O) CNG वैरिएंट्स में ही उपलब्ध होंगै। इनकी एक्स-शोरूम कीमत 4.08 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट के लिए 5.03 लाख रुपये तक जाती है। पहले इसके बेस वैरिएंट की कीमत 3.39 लाख रुपये थी। यानी नई ऑल्टो की शुरुआत कीमत 69 हजार रुपये अधिक है। हालांकि, वेबसाइट पर ऑल्टो की जो तस्वीर लगी है उसे देखकर लगता है कि ये कार का न्यू जेनरेशन मॉडल नहीं है। 

Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
न्यू ऑल्टो की कीमत
 
ऑल्टो वैरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये)
Alto LXI (O) 4.08 लाख
Alto VXI 4.28 लाख
Alto VXI+ 4.41 लाख
Alto LXI (O) CNG 5.03 लाख

 

Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
इंजन और पावर
मारुती सुजुकी ऑल्टो 800 बीएस6 मानकों के तहत 0.8-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है जो 47bhp की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि यह इंजन सीएनजी मोड पर थोड़ा कम पावर देता है। वहीं ऑल्टो के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। 

मारुति ऑल्टो S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
माइलेज
ऑल्टो का माइलेज पेट्रोल वर्जन में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि ऑल्टो सीएनजी वर्जन में 31.59 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज मिलता है। सीएनजी कार चलाने का खर्चा बाइक से चलने के खर्चे से भी कम होता है। सीएनजी के हिसाब से यह कार 1 रूपये 38 पैसे में एक किलोमीटर तक चल सकती है। 

Maruti Alto 800 Interior - फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD दिया है। इसमें चाइल्ड लॉक और स्मार्ट पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। 

सुजुकी ऑल्टो - फोटो : सुजुकी
न्यू जेनरेशन में 1.0-लीटर इंजन
रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू जनरेशन मारुति ऑल्टो में स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ नया K10C डुअलजेट 1.0L 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 67bhp की पावर और 89Nm का टार्क जेनरेट करता है। हालांकि ऑल्टो कार 796cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ मिलना भी जारी रहेगा। जो 47bhp और 69Nm का टॉर्क देता है। नई ऑल्टो में मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स मिल सकते हैं। 

Suzuki Alto Turbo RS - फोटो : Suzuki
मिलेगा ज्यादा माइलेज
अफवाह यह भी है कि नई मारुति ऑल्टो 2022 को SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और CNG किट ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। नई और एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण नई ऑल्टो बेहतर माइलेज देगी। नए अपडेट्स के चलते नए मॉडल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। 
विज्ञापन

Maruti Alto - फोटो : For Reference Only
लोन पर भी ले सकते हैं
मारुती सुजुकी ऑल्टो के मौजूदा मॉडल पर कई ऑफर मिल रहे हैं। इन डिस्काउंट ऑफर्स के जरिए आप लगभग 21000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं। कार पर लोन की सुविधा लेने पर आपको 50 हजार से ऊपर डाउनपेमेंट करना होगा। आप जितना डाउनपेमेंट करेंगे EMI की राशि भी उसी के हिसाब से तय होगी। अगर आप यह कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस कार पर बैंक लोन की सुविधा भी आसानी से मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें