फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Dzire Tour S: टैक्सी वालों को मारुति ने दिया खास तोहफा, लॉन्च की शानदार एवरेज वाली नई टूर एस कार

Fri, 10 Feb 2023 03:58 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से टैक्सी चलाने वालों को खास तोहफा दिया गया है। कंपनी ने कमर्शियल उपयोग के लिए नई टूर एस कार को लॉन्च किया है। कार में कैसे फीचर्स मिलेंगे और इसकी क्या कीमत होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी वाहन बनाने वाली कंपनी कमर्शियल सेगमेंट में भी मौजूदगी दर्ज करवाती है। कंपनी कमर्शियल सेगमेंट में भी कई नए वाहन पेश करती है। इस सेगमेंट में कंपनी ने सबसे नए उत्पाद के तौर पर नई टूर एस को लॉन्च किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नई टूर एस कितनी किफायती होगी और इसकी क्या कीमत कंपनी ने तय की है।

विज्ञापन

आई नई टूर एस

2 of 7
कार में सीएनजी - फोटो : सोशल मीडिया
टैक्सी चलाने वालों के साथ ही कमर्शियल उपयोग के लिए मारुति की ओर से नई टूर एस को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान कारों में से एक डिजायर का टूर वैरिएंट लाया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

3 of 7
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति के मार्केटिंग और सेल्स विभाग के सीईओ शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक डिजाइन, नए जमाने के सुरक्षा फीचर्स, अधिक व्यावहारिकता और एडवांस्ड 1.2 लीटर के-सीरीज़ डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन के साथ ऑल-न्यू टूर एस कमर्शियल सेडान सेगमेंट के लिए एक क्रांतिकारी मॉडल है। हम एक बार फिर अपने कमर्शियल सेगमेंट के ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए आश्वस्त हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

क्या है इंजन की क्षमता

4 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
नई टूर एस में 1.2 लीटर के-सीरीज़ इंजन मिलता है जो पेट्रोल मोड में 66 किलोवॉट की पावर देने के साथ CNG मोड में 57 किलोवॉट की पावर देता है। पेट्रोल मोड में 113 न्यूटन मीटर का और सीएनजी मोड में 98.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। नई टूर एस पेट्रोल और फैक्ट्री फिटेड एस-सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

पेट्रोल वाली टूर एस एक लीटर पेट्रोल में 23.15 किलोमीटर चलाई जा सकती है वहीं सीएनजी में यह 32.12 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का एवरेज देती है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले यह 21 फीसदी ज्यादा एवरेज ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

कितनी है सुरक्षित

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
नई टूर एस को पांचवीं पीढ़ी के हॉर्टरेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो टूर एस बेहतर सुरक्षा और बेहतर परफॉर्मेस देता है। यह इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रेक असिस्ट, स्पीड लिमिटिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग आदि जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

इसमें टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, पॉलन फिल्टर के साथ मैनुअल एसी, फ्रंट एक्सेसरी सॉकेट, आईसोफिक्स सीट एंकरेज और स्पीड-सेंसिटिव डोर लॉकिंग के फीचर भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन

तीन रंगों में मिलेगी टूर एस

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति ने डिजायर पर बनाई टूर एस को तीन रंगों में उपलब्ध करवाया है। इसमें आर्कटिक वाइट, मिडनाइट ब्लैक और सिल्की सिल्वर जैसे रंग उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

7 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
डिजायर टूर एस को कंपनी दो वैरिएंट में लाई है। इनमें पहला वैरिएंट टूर एस स्टैंडर्ड (ऑप्शनल) 1.2 लीटर पांच गियर मैनुअल ट्रांसमिशन का है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.51 लाख रुपये और सीएनजी के साथ आने वाले दूसरे वैरिएंट की कीमत 7.36 लाख रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें