मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में शानदार डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने आगे की ग्रिल पर लार्ज क्रोम विंग्ड दिया है। वहीं, कार के पीछे की तरफ क्रोम गार्निश ग्रिल दी गई है। कार में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी टेललाइट्, फॉग लाइट्स, इंटीग्रेटिड एंटीना और बैक साइड पर फ्लोटिंग टाइप रुफ दिया गया है। साथ ही ट्यूबलेस और रेडियल टायर मिलते हैं। यह कार आर्किड व्हाइट, स्पेंडिड सिल्वर, मेग्निमा ग्रे, ऑर्बनम रेड, ऑफोर्ड ब्लू, डिग्निटी ब्राउन और मिडनाइट ब्लैक रंग के विकल्प मिलते हैं।
वहीं, टोयोटा रुमियन कार में काफी स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है। इस कार में अर्टिगा की तरह ही नई ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललैंप, पूरी बॉडी पर क्रोम इंसर्ट्स और पीछे की तरफ क्रोम गार्निश के साथ ड्यूल टोल अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार में स्पंकी ब्लू, रस्टिक ब्राउन, आइकोनिक ग्रे, कैफे व्हाइट और एंटिसिंग सिल्वर रंग मिलता है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में पावर स्टीयरिंग, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, एसी, एयर प्यूरी फायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए एबीएस, एंटी थेफ्ट अलार्म, रियर कैमरा, ईबीडी के साथ ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, चाइल्ड लॉक सेफ्टी और स्पीड सेंसर जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं, टोयोटा रुमियन एमपीवी कार में 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, पावर विंडो, ड्राइवर सीट एडजेस्टेबल जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, टोयोटा कनेक्ट तकनीक, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, ईएसपी, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट, चाइल्ड सीट सेफ्टी की सुविधा मिलती है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा एसयूवी में 1,5 लीटर का पेट्रोल इंजन, जिसमें हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 102 बीएचपी की तकत और 136 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। इस कार में 5 स्पीड मेन्युअल और 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 45 लीटर का फ्यूल टैंक क्षमता और 209 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.51 किलोमीटर का माइलेज देती है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 8.69 लाख रुपये है।
वहीं, टोयोटा रुमियन गाड़ी में 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 102 बीएचपी की ताकत और 137 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। कार में 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह कार पेट्रोल इंजन में 20.51 किलोमीटर की माइलेज देती है। इस कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 10.44 लाख रुपये है।