मारुति सुजुकी ने अपनी स्विफ्ट 1.3 लीटर डीजल इंजन वैरिएंट को अब बंद कर दिया है। यह कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में एक था। कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से बंद करते हुए इसे अपनी वेबसाइट से भी हटा लिया है। हालांकि कंपनी ने यह फैसला पहले ही ले लिया था कि इस डीजल यूनिट को बीएस6 के मुताबिक अपडेट नहीं किया जाएगा। अब यह कार सिर्फ सिंगल BS6 कंप्लायंट पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
28 किमी प्रति लीटर का माइलेज
बता दें कि कंपनी इस हैचबैक में 1.3 लीटर मल्टीजेट चार सिलिंडर यूनिट का इस्तेमाल करती थी, जो कि 74 बीएचपी पावर और 190 एम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मारुति का यह डीजल वैरियंट 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
एक साल पहले ही लॉन्च की BS6 गाड़ियां
देश की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी देशभर में 7.5 लाख से ज्यादा बीएस 6 कंप्लायंट गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है। कंपनी ने एक साल पहले ही बीएस 6 गाड़ियों को बाजार में उतारना शुरू कर दिया था। जबकि कंपनी ने यह आंकड़ा नए एमिशन नॉर्म्स की डेडलाइन से पहले ही हासिल कर लिया था।
लॉकडाउन से बिक्री हुई प्रभावित
मारुति सुजुकी ने नंबर 2019 में ही यह एलान कर दिया था कि उनकी कंपनी अभी तक तीन लाख बीएस6 गाड़ियां बेच चुकी है। वहीं अगले दो महीने में यह आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया। हालांकि लॉकडाउन के बाद से इसकी बिक्री प्रभावित हुई है। क्योंकि लॉकडाउन के बाद से ही मारुति के सभी कारखाने बंद हैं। मार्च 2020 में कंपनी ने सिर्फ 2.5 लाख यूनिट बेची हैं, इस तरह से कपंनी ने 7.5 का आंकड़ा पार कर लिया।