फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी Alto बनी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Wed, 24 Apr 2019 01:59 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
maruti suzuki alto 800 india
विज्ञापन
भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक इस कार की 2,59,401 यूनिट्स बिकी हैं। वही दूसरे नम्बर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में मारुति सुजुकी की ही Dzire रही है। आइये एक नज़र डालते हैं वित्तवर्ष 2018-19 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 कारों के बारे में...
विज्ञापन

 
 
 

मारुति सुजुकी  Alto

भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी की Alto सबसे ज्यादा पसंदीदा कार होने के साथ-साथ यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन गई है। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक इसकी 2,59,401 यूनिट्स बिक्री हैं।
 
 
 

मारुति सुजुकी  Dzire

सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर वाहनों में मारुति सुजुकी की Dzire दूसरे नंबर है। वित्तवर्ष 2018-19 में कंपनी ने इस कार की 2, 53,859 यूनिट्स बेचीं। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है।
 
 

मारुति सुजुकी Swift

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट का नया मॉडल भी लोगों लो काफी पसंद आ रहा है। Maruti ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक इसके 2,23,924 यूनिट्स की बिक्री की है। जिसकी वजह से यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।
 

मारुति सुजुकी Baleno

अपने स्टाइलिश लुक्स और तमाम फीचर्स की वजह से मारुति सुजुकी की बलेनो आज तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन है। कंपनी ने अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक इसके 2,12,330 यूनिट्स बेचे हैं।
 
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी Vitara Brezza

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Vitara Brezza  समय काफी पॉपुलर है, कंपनी ने वित्तवर्ष 2018-19 में इसकी 1,57,880 यूनिट्स को बेच दिया जिसके बाद यह पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें