देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से कई मॉडल्स की कारों को रिकॉल किया गया है। कंपनी की जानकारी के मुताबिक एक खास खामी के कारण इन कारों को रिकॉल किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की किन कारों को रिकॉल किया गया है और खराबी को कैसे ठीक करवाया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
किन कारों को रिकॉल किया
2 of 7
मारुति एक्सएल6
- फोटो : maruti
मारुति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पांच गाडि़यों को रिकॉल किया है। इन कारों में सेडान, एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट की कारें हैं। इनमें सियाज, ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल6 और ग्रैंड विटारा जैसी कारें हैं। इन कारों में से कुछ को हाल में ही लॉन्च किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मारुति की ओर से पांच गाडि़यों की 9125 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। इससे पहले भी कंपनी डिजायर, वैगनआर, इग्निस, सेलेरियो जैसी कारों को रिकॉल कर चुकी है।
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक आगे की सीट पर लगाई गई सीट बेल्ट में कुछ तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली है। जिसके बाद इन सभी कारों को वापस बुलाया गया है। कंपनी को इस बात का संदेह है कि सीट बेल्ट के हाइड एडजस्टर में किसी तरह की परेशानी आई है।
मारुति की ओर से बताया गया है कि पांच मॉडल्स की जिन 9125 यूनिट्स में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। उन कारों को दो नंबवर 2022 से लेकर 28 नवंबर 2022 के बीच बनाया गया है।
कंपनी ने ये भी बताया है कि खराबी को ठीक करने के लिए कंपनी के सभी सर्विस सेंटर पर जानकारी दे दी गई है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से ग्राहकों के साथ भी संपर्क किया जा रहा है। जिन कारों में ये खामी मिलेगी उन कारों को फ्री में ठीक कर दिया जाएगा।
कंपनी पहले भी कारों को वापस बुला चुकी है। इनमें 9925 वैगनआर, इग्निस, सेलेरियो, 5002 सुपर कैरी, 166 डिजायर टूर एस, 19731 ईको, 181754 सियाज, अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस क्रॉस और एसएल6 को रिकॉल किया जा चुका है।