देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से प्रीमियम कारों पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जुलाई महीने में नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कारों पर कंपनी की ओर से कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
मारुति इग्निस
नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी जून महीने में इस हैचबैक पर 69 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस भी शामिल है। इग्निस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 5.84 लाख रुपये से होती है जबकि इसके टॉप वैरिएंट को 8.16 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
मारुति बलेनो
कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी जुलाई महीने में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी इस हैचबैक पर अधिकतम 45 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा डिस्काउंट सिग्मा और डेल्टा वैरिएंट पर दिया जा रहा है। इन दोनों ही वैरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है और साथ ही पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस भी मिल रहा है। वहीं बलेनो के जेटा और एल्फा वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का स्क्रैप डिस्काउंट मिल रहा है। बलेनो के सीएनजी वैरिएंट को खरीदने पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का स्क्रैप डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट से पहले बलेनो की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.61 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.88 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें -
Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
मारुति सियाज
मारुति की प्रीमियम सेडान कार सियाज पर भी जुलाई महीने में 33 हजार रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, पांच हजार रुपये का स्क्रैप बोनस और तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति सियाज की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 9.30 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट को 12.29 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
अन्य वैरिएंट्स पर डिस्काउंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की अन्य नेक्सा कारों और एसयूवी पर किसी भी तरह का कोई ऑफर जुलाई महीने में नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें -
Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?