फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Discount: मारुति की इन कारों को खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

Fri, 09 Jun 2023 04:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से जून महीने में एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से एरिना डीलरशिप की कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून महीने में किस कार पर कंपनी की ओर से कितना डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
वैगन आर
मारुति वैगन आर के सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर कंपनी की ओर से जून महीने में 61 हजार रुपये के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। फाइव स्पीड एएमटी वैरिएंट पर भी 26 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। वहीं इसके सीएनजी वैरिएंट को खरीदने पर कंपनी 57100 रुपये के ऑफर दे रही है। वैगन आर की एक्स शोरुम कीमत 5.51 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

3 of 8
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
एस प्रेसो
मारुति की एस प्रेसो पर भी जून में 61 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट मैनुअल ट्रांसमिशन पर दिया जा रहा है। 32 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑटोमैटिक वैरिएंट पर और सीएनजी वैरिएंट पर 52 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। एस प्रेसो की कीमत की शुरूआत 4.26 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

4 of 8
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
सेलेरियो
कंपनी की एक और हैचबैक कार सेलेरियो पर भी जून महीने में हजारों रुपये बचा सकते हैं। कंपनी इस कार पर जून में 61 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह मैनुअल वैरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सीएनजी वैरिएंट पर 57 हजार रुपये और ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 31 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। सेलेरियो की एक्स शोरुम कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन

5 of 8
मारुति स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki
स्विफ्ट
मारुति स्विफ्ट पर भी जून महीने में मैनुअल ट्रांसमिशन पर 52 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन इसके एलएक्सआई वैरिएंट पर 47 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट को खरीदने पर 52 हजार रुपये और सीएनजी वैरिएंट पर 18100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। स्विफ्ट की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 5.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन

6 of 8
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया
डिजायर
कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर पर भी जून महीने में 17 हजार रुपये के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। वहीं इसके सीएनजी वैरिएंट को खरीदने पर किसी भी तरह का डिस्काउंट या ऑफर नहीं दिया जा रहा है। डिजायर की एक्स शोरुम कीमत 6.51 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
विज्ञापन

7 of 8
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
ईको
मारुति ईको पर भी जून महीने में 39 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। ईको के सीएनजी वैरिएंट पर 37100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन

8 of 8
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
ऑल्टो के-10
ऑल्टो के-10 पर भी जून महीने में सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर 57 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑटोमैटिक वर्जन पर 32 हजार और सीएनजी वैरिएंट पर 47 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। ऑल्टो के-10 की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 3.99 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें