फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boot Space In Suv: इन छह छोटी एसयूवी में मिलता है बड़ा बूट स्पेस, सामान रखने में नहीं होगी परेशानी

Fri, 09 Jun 2023 02:21 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में फिलहाल एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग है। कॉम्पैक्ट एसयूवी में सामान रखने की कितनी जगह मिलती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : nissan india

भारत में बेहतर होते हाइवे और एक्सप्रेस-वे के कारण लोग अपनी कार और एसयूवी से ही लंबा सफर करना पसंद करने लगे हैं। लंबे सफर के दौरान एसयूवी में सामान भी ज्यादा रखना पड़ता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली छह एसयूवी में कितना बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

विज्ञापन

2 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा
कॉम्पैक्ट सेगमेंट एसयूवी में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है मारुति ब्रेजा। ब्रेजा में सबसे कम बूट स्पेस मिलता है। इसमें सिर्फ 328 लीटर ही सामान रखने की जगह मिलती है। इसकी कीमत की शुरूआत 8.29 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन

3 of 7
निसान मैग्नाइट - फोटो : सोशल मीडिया
निसान मैग्नाइट
रेनो की तरह ही निसान की मैग्नाइट एसयूवी भी कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर पेश की जाती है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 336 लीटर की जगह मिलती है। मैग्नाइट को छह लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

4 of 7
हुंडई वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै वेन्यू
ह्यूंदै की ओर से काॅम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर वेन्यू को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं वेन्यू के साइज की बात करें तो यह 3995 एमएम लंबी, 1770 एमएम चौड़ी, 1617 एमएम ऊंची है। वेन्यू की एक्स शोरुम कीमत 7.77 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

5 of 7
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors
टाटा नेक्सन
टाटा की नेक्सन एसयूवी को भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ही ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी वेन्यू की तरह ही सामान रखने के लिए 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। नेक्सन की कुल लंबाई 3993 एमएम है। यह 1811 एमएम चौड़ी और 1606 एमएम ऊंची है। नेक्सन को 7.80 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india
किआ सोनेट
किआ सोनेट को 7.79 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस एसयूवी में बूट स्पेस 392 लीटर का मिलता है। इसकी लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1610 एमएम है। सोनेट कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : renault india
रेनो काइगर
रेनो काइगर में सामान रखने के लिए 405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जो अन्य सभी कॉम्पैक्ट एसयूवी में सबसे ज्यादा है। इसकी लंबाई 3991 एमएम, ऊंचाई 1605 एमएम और चौड़ाई 1750 एमएम है। रेनो काइगर की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.50 लाख रुपये से होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें