फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Kirloskar Motor: मानसी टाटा ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वाइस चेयरपर्सन का पदभार संभाला

Thu, 19 Jan 2023 01:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने गुरुवार को एलान किया कि मानसी टाटा तत्काल प्रभाव से नई वाइस चेयरपर्सन का पद संभालेंगी। इसके अलावा, मानसी Toyota Kirloskar Auto parts (TKAP), टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स (टीकेएपी) की वाइस चेयरपर्सन का पद भी संभालेंगी।
विज्ञापन
Manasi Tata takes Over as Vice Chairperson of Toyota Kirloskar Motor - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने गुरुवार को एलान किया कि मानसी टाटा तत्काल प्रभाव से नई वाइस चेयरपर्सन का पद संभालेंगी। इसके अलावा, मानसी Toyota Kirloskar Auto parts (TKAP), टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स (टीकेएपी) की वाइस चेयरपर्सन का पद भी संभालेंगी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के पूर्व वाइस चेयरमैन विक्रम एस. किर्लोस्कर के असामयिक निधन के बाद इसकी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ है। 
विज्ञापन


कौन हैं मानसी टाटा
दिवंगत विक्रम किर्लोस्कर की बेटी और नेविल टाटा की पत्नी, मानसी टाटा भारत के सबसे पुराने, स्थापित और सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार किर्लोस्कर की पांचवीं पीढ़ी की वंशज हैं। 2019 में उन्होंने नोएल टाटा के बेटे नेविल से शादी की।

अमेरिका से की पढ़ाई
मानसी टाटा, अमेरिका में रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन से स्नातक हैं। वे टोयोटा निर्माण प्रक्रियाओं और जापानी कार्य संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं। किर्लोस्कर साम्राज्य की पांचवीं पीढ़ी की मानसी कला को अपने दिल के बहुत करीब रखती हैं और उनका एनजीओ, "केयरिंग विद कलर" उनके इस जुनून का लाभ उठाता है, जो कर्नाटक के तीन जिलों में सरकारी स्कूलों के साथ काम करता है।
विज्ञापन


पहले से हैं बोर्ड सदस्य
पहले से ही टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में कार्यरत, मानसी टाटा टीकेएम के कॉर्पोरेट निर्णयों और रणनीतिक संचालन का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। जुनून और तेज व्यापारिक कौशल की भावना से प्रेरित, वह हमेशा एक सक्रिय बोर्ड सदस्य रही हैं और टीकेएम के लिए दिवंगत किर्लोस्कर के विजन में उत्सुकता से उनका समर्थन करती रही हैं। 
विज्ञापन

Manasi Tata - फोटो : Toyota Kirloskar Motor
टीकेएम ने दी बधाई
मानसी को नए पद पर बधाई देते हुए और उनका स्वागत करते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी और सीईओ) मसाकाजू योशिमुरा ने कहा, "एक युवा बिजनेस लीडर के रूप में, मानसी टाटा अपनी समावेशी सोच और एक जन केंद्रित नजरिए लाएंगी जो सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की हमारी खोज में महत्वपूर्ण हैं। यह, भारतीय ऑटो उद्योग के बारे में उनकी गहरी समझ के साथ-साथ 'सभी को सामूहिक खुशी' देने की दिशा में टीकेएम की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।"

मानसी ने जताई खुशी
मानसी ने अपनी नई भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मैं टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के साथ अपनी यात्रा को समृद्ध बनाने के लिए उत्साहित हूं। मुझे विश्वास है कि लोगों को सबसे पहले अहमियत देने के अपने व्यक्तिगत विश्वास के साथ हम न सिर्फ ग्राहकों के लिए बल्कि आपूर्तिकर्ताओं से लेकर डीलरों तक पूरे सिस्टम के लिए सर्वोत्तम मूल्य बनाना जारी रखेंगे।"

पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) के लक्ष्यों के लिए गहराई से समर्पित, मानसी टाटा वास्तव में अपने पिता के सपने और राष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में योगदान देने के नजरिए को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। और टोयोटा और किर्लोस्कर साझेदारी के मजबूत बंधन को समृद्ध करने के लिए समर्पित हैं और इस तरह इसके सफल दीर्घकालिक व्यापार संबंध को बनाए रखती हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें