फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax: इलेक्ट्रिक कार से मुंबई से सूरत जाकर 600 रुपये में लौटा शख्स, टोल के लिए चुकाए 1000! वायरल हुआ पोस्ट

Tue, 29 Apr 2025 06:10 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में एक एक्स (X) यूजर ने इलेक्ट्रिक कार से सफर के दौरान भरे गए अत्यधिक टोल टैक्स के बारे में जानकारी साझा की। सफर के दौरान भरा गया टोल टैक्स इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के खर्च से भी ज्यादा था।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के खर्च से ज्यादा टोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में महंगे टोल टैक्स को लेकर कई लोग अपने अनुभव X (पहले ट्विटर) पर साझा करते रहते हैं। कई बार हाईवे पर चलना इतना महंगा हो जाता है कि पेट्रोल के खर्च से ज्यादा तो लोग टोल टैक्स ही भर देते हैं। हाल ही में देश में महंगे टोल टैक्स को लेकर एक X यूजर ने एक पोस्ट किया है जो इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


X यूजर और इन्वेस्टर उदित गोयनका के मुताबिक, वह अपने परिवार के 4 लोगों के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी से मुंबई से सूरत गए और वहां से लौटे। इस सफर में उन्होंने कार को चार्ज करने के लिए 600 रुपये खर्च किए।

गोयनका ने आगे बताया कि इस सफर में उन्हें 1000 रुपये का टोल टैक्स भरना पड़ा, जो कार को चार्ज करने के कुल खर्च से अधिक था। बता दें कि मुंबई से सूरत की दूरी 284 किलोमीटर की है। हालांकि, X यूजर उदित गोयनका ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने असल में कितनी दूर कार ड्राइव की है।
विज्ञापन

 

गोयनका आगे लिखते हैं कि अगर टोल को हटा दिया जाए तो 5 लोगों के हिसाब से प्रति व्यक्ति खर्च 120 रुपये बैठता है। हालांकि, टोल टैक्स को कुल खर्च में शामिल कर लिया जाए तो यह प्रति व्यक्ति 320 रुपये होता है, जो कि काफी ज्यादा है।

इस पोस्ट पर X यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कई देशों में इलेक्ट्रिक कारों पर टोल कंसेशन दिए जाते हैं। भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट करने के लिए सरकार को ऐसा ही करना चाहिए।
 

वहीं, एक अन्य X यूजर ने लिखा, "इलेक्ट्रिक कारें हर दिन के उपयोग के लिए बेहतर साधन हैं। मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल के खर्च से बचने के लिए बेहतर है कि इलेक्ट्रिक कार ही खरीदी जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें